Rajasthan Churu Plane Crash News: राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट शहीद हो गए। इंडियन एयरफोर्स के दोनों पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह के तौर पर हुई है। स्क्वाड्रन लीडर सिंधु हरियाणा के रोहतक से थे, जबकि लेफ्टिनेंट सिंह राजस्थान के पाली से थे।

टीओई की रिपोर्ट के मुताबिक, जगुआर विमान हादसे में लोकेंद्र सिंह सिंधु भी इसमें शहीद हो गए हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के देव कॉलोनी इलाके के रहने वाले थे। लोकेंद्र की शादी कोविड-19 के दौरान हुई थी और 10 जून को ही उनकी पत्नी ने हिसार स्थित अपने मायके में एक बेटे को जन्म दिया। इस दुखद घटना के समय, जब उनके पति की शहादत की खबर उन्हें मिली, उनकी पत्नी अभी भी हिसार में अपने माता-पिता के घर पर थीं। लोकेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई एक एमएनसी में काम करते हैं और बहन ने हाल ही में इंडियन एयरफोर्स में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया है।

राजस्थान में वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश

ऋषिराज सिंह देवड़ा भी हुए शहीद

पाली के शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के पिता जसवंत सिंह होटल कारोबारी हैं। वहीं उनकी माता भंवर कंवर हाउस वाइफ हैं। छोटा भाई अभी 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब परिवार को जगुआर विमान हादसे में बेटे के शहीद होने की जानकारी मिली तो मां तो फूट-फूट कर रोने लगीं। ऋषिराज सिंह का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

पाली डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया, ‘ऋषिराज सिंह देवड़ा पहले ही पढ़ाई में काफी होनहार थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई 12वीं तक जोधपुर में ही की। इसके बाद वे एनडीए में चले गए। यहां पर उन्होंने साढ़े तीन साल का कोर्स किया। फिर वह इंडियन एयरफोर्स में शामिल हो गए और विमान उड़ाने की ट्रेनिंग लेकर पायलट बन गए। गुजरात सरकार ने क्यों किया अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार?