Manjhi Assembly Election Result 2025: मांझी विधानसभा सीट पर दो राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। जेडीयू के रणधीर सिंह ने 1163 वोटों से बढ़त बना ली है। बता दें कि मांझी विधानसभा सीट से एनडीए की तरफ से (जेडीयू प्रत्याशी) रणधीर सिंह का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन के (CPI(M)) सत्येंद्र यादव से है। वहीं, जनसुराज पार्टी से वाईवी गिरी मैदान में हैं।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
मांझी विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| रणधीर सिंह | जेडीयू | |
| सत्येंद्र यादव | (CPI(M) | |
| वाईवी गिरी | जनसुराज |
मांझी विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में मांझी विधानसभा सीट पर सीपीएम के सत्येंद्र यादव ने जीत हासिल की थी। सत्येंद्र यादव को 59 हजार तीन सौ 24 वोट मिला थे, जबकि निर्दलीय कैंडिडेट राणा प्रताप सिंह, 33 हजार नौ सौ 38 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्येंद्र यादव ने राणा प्रताप सिंह को 25 हजार तीन सौ 86 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट माधवी कुमारी 29 हजार एक सौ 55 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| सत्येंद्र यादव | सीपीएम (CPM) | 59,324 | विजेता | 25,386 |
| राणा प्रताप सिंह | निर्दलीय (Independent) | 33,938 | उपविजेता | — |
| माधवी कुमारी | जेडीयू (JDU) | 29,155 | तीसरा स्थान | — |
मांझी विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में मांझी सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट विजय शंकर दुबे ने जीत हासिल की थी। विजय शंकर दुबे को चुनाव में 29 हजार पांच सौ 58 वोट मिला था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट केशव सिंह को 20 हजार छह सौ 92 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विजय शंकर दुबे ने केशव सिंह को 8 हजार आठ सौ 66 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट सत्येंद्र यादव,17 हजार आठ सौ तीन वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| विजय शंकर दुबे | कांग्रेस (INC) | 29,558 | विजेता | 8,866 |
| केशव सिंह | एलजेपी (LJP) | 20,692 | उपविजेता | — |
| सत्येंद्र यादव | सीपीआई (CPI) | 17,803 | तीसरा स्थान | — |
