Mainpuri Bypoll: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) को लेकर जहां सियासत तेज हो गई है तो वहीं सियासी समीकरण भी तेजी से बदल रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की परंपरागत सीट को बचाने के लिए पूरा यादव कुनबा एक हो गया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party), सपा के इस अभेद किले को भेदने के लिए जोर आजमाइश कर रही है।

मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) को लेकर जो बात सामने आई है, वो यह है कि कभी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जानी दुश्मन रहे पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह अब (Dhananjay Singh) डिंपल यादव (Dimpal Yadav) के लिए वोट मांगते नजर आएंगे, क्योंकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) का समर्थन करने का फैसला किया है।

जेडीयू ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के लिए चुनाव प्रचार करने और वोट मांगने की जिम्मेदारी पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह को दी है। धनंजय सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी ने धनंजय सिंह को मात दी थी

जानकारी के लिए बता दें, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह कभी समाजवादी पार्टी के विरोधी रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव ने धनंजय सिंह को हराया था।

साल 2009 में धनंजय सिंह बसपा के टिकट पर संसद पहुंचे थे

धनंजय सिंह की राजनीति में एंट्री साल 2002 में हुई थी, जब उन्होंने रारी विधानसभा सीट से फतह हासिल की थी। साल 2007 के चुनाव में रारी विधानसभा से जेडीयू के टिकट पर वो दूसरी बार विधायक चुने गए। इसके बाद साल 2009 में धनंजय सिंह बसपा के टिकट से संसद पहुंचे और रारी विधानसभा पर हुए उपचुनाव में अपने पिता को जीत दिलाई।

बता दें, मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है। इस सीट उपचुनाव हो रहा है। यहां 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।