Mumbai Rains, Weather Forecast Today: मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को मुंबई में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बारिश के कारण वित्तीय राजधानी जलमग्न हो गई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 35 लोगों की मौत हो गई। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा।
भारतीय नागर विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने खराब मौसम में लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को एयरलाइनों को सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए। डीजीसीए ने एक सर्कुलर में कहा कि मानसून के दौरान विमानों के संचालन में चुनौतियां आती है जिसके कारण लंबे समय से दिक्कतें आ रही हैं।
एयरलाइनों को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करते हुए सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘विमान के क्रू सदस्यों को विपरीत मौसम में संचालन के दौरान विमान की रुकावटों और उड़ान भरने/लैंडिंग के बारे में अच्छी तरह परिचित होना चाहिए।’’ इसमें कहा गया है कि न्यूनतम कॉकपिट अनुभव का पालन करते हुए एयरलाइनों को विपरीत मौसम परिस्थितियों के दौरान विमानों का संचालन करने से पहले खुद खतरे का आकलन करना चाहिए।
मुंबई में सुबह साढ़े आठ बजे से पहले तक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई ऐसे ही जलप्रलय का गवाह बना था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मुंबई में 2005 में आयी बाढ़ को छोड़ दें तो यह पांच जुलाई 1974 के बाद महानगर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। सांताक्रुज वेधशाला ने उस दिन मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में और भारी बारिश होने की संभावना है। टूरिस्ट्स को पर्वतीय इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।
मलाड में एक दीवार ढहने के बाद मलबे में फंसी 15 वर्षीय लड़की को बचाने की कोशिश नाकाम रही क्योंकि जब उसे निकाला गया तो वह मर चुकी थी। मलबे में फंसी 15 वर्षीय किशोरी संचिता गनोरे को बाहर निकालने की कोशिश लगातार 12 घंटे तक चली। मौके पर मौजूदा एक डॉक्टर ने किशोरी को बचाने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।
मुंबई क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को रीशेड्यूल/ कैंसल/ आंशिक रूप से कैंसल कर दिया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया आरपीएफ जवानों की मदद से मध्य रेलवे ने आधीरात को चलने वाली ट्रेन (लोकल) में फंसे हजारों यात्रियों को निकाला और कई स्टेशनों पर चाय, बिस्कुट और अन्य खाद्य पदार्थ भी बांटे गए हैं। भारी बारिश के कारण मध्य एवं पश्चिमी रेलवे ने लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनें या तो रद्द कर दी हैं या फिर उन्हें मुंबई से बाहर स्टेशनों पर ही रोक दिया है।
कांग्रेस ने मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव होने को लेकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये दोनों दल पिछले 25 वर्षों से बारिश के मौसम में देश की आर्थिक राजधानी को मझधार में छोड़ देते हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या भाजपा और शिवसेना बारिश में मुंबई की इस स्थिति की जिम्मेदारी लेंगे?
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सत्ता के नशे में चूर अक्षम और भ्रष्ट शिवसेना-भाजपा गठबंधन पिछले 25 वर्षों से बारिश के मौसम में मुंबई को मझधार में छोड़ता आ रहा है।' सुरजेवाला ने कहा, ‘‘वर्षाजनित कारणों से मुंबई में 18 लोगों की मौत हो गई और दयनीय हो चुकी आधारभूत अवसरंचना की स्थिति हर कोई देख रहा है। क्या भाजपा एवं शिवसेना इसकी जिम्मेदार लेंगे?'
शव के नीचे फंसी एक महिला को बचाया गया है। चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि 'हमने एक महिला को बचा लिया है जो कि शव के नीचे फंसी हुई थी। हम सबसे अच्छे उपकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे तंग स्थानों में राहत और बचाव का कार्य बहुत कठिन होता है।'
मलाड में सोमवार (1 जुलाई 2019) को सबवे में बारिश का पानी भर जाने की वजह से एसयूवी कार में फंसे दो युवक की मौत हो गई। इरफान खान (37) और गुलशाद शेख (38) ऑफिस से घर की तरह जा रहे थे। कार जब सबवे पर पहुंची तो दोनों को पानी की गहराई का आभास नहीं हुआ। जिसके बाद कार पानी में फंस गई। दोनों की दम घूटने से मौत हो गई। जिसके बाद कार को रस्सी से खींचकर बाहर निकाला गया।
दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली चार फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है। जबकि 16 फ्लाइट्स देरी से संचालित होंगी। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि मूसलाधार बारिश होने से रेल तथा सड़क परिवहन प्रभावित होने के कारण मुंबई में सिर्फ आपात सेवाएं ही चालू रहेंगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद स्थानीय निकाय ने लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। राज्य सरकार के अधिकारिक प्रवक्ता बृजेश सिंह ने कहा, ‘भारी बारिश के कारण सड़कों और रेल की पटरियों पर पानी भर गया है। एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर आपात सेवाओं को चालू रखने का फैसला लिया गया है। हमने लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में वे घरों से बाहर ना निकलें।’
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर खराब मौसम के चलते 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। और 54 फ्लाइट्स को डायवर्ड कर दिया गया है। कई यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस चुके हैं।
मुंबई में भारी बारिश के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़कों पर कई फीट तक पानी भरने की खबरें हैं। शहर में जगह-जगह दीवार ढहने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ट्रेनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ा है। वहीं पश्चिमी रेलवे ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि नल्लसोपारा, विरार और पालघर में भारी बारिश के चलते ट्रेन नंबर 12904, 22904, 22928,12962, 12902, 19208, 19218, 22944,12928, 12264, 19424, 12450,19020, 59442, 12298 & 12268 को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण लगभग 54 उड़ानें पास के एयरपोर्ट्स की तरफ डायवर्ट की गई है।
बता दें कि शहर में पिछले 21 घंटों में 375 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि मुंबई में तीन जुलाई से पांच जुलाई के बीच ‘बाढ़ का गंभीर खतरा’ है। इस दौरान 200 मिमी या इससे ज्यादा बारिश हर दिन होगी, जो कि आम जनजीवन में बाधा पहुंचाएगी। लोगों से इस दौरान समुद्र के निकट नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।
भीषण बारिश के दौरान मुंबई के एक थाने में मंगलवार (दो जुलाई, 2019) को पानी भर गया। फर्श पर जगह-जगह जलजमाव नजर आया। समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना से जुड़ा वीडियो भी जारी किया है, जिसमें पूरे थाने के भीतर पानी भरा दिख रहा था। यह मामला सरीनाका पुलिस थाने का बताया जा रहा है। बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार रात के बाद से बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है।
भारी बारिश के चलते मुंबई के वकोला पुलिस स्टेशन में भी खूब पानी भर गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस स्टेशन की तस्वीरें भी जारी की है, जिनमें पुलिस अधिकारियों के कमरों में पानी भरा हुआ देखा।
पुणे नगर निगम ने लोगों से कहा कि आने वाले घंटों में आईएमडी द्वारा भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, इसलिए हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि अगर जरुरत नहीं है तो बाहर जाने से बचें और सभी सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति के लिए सहायता के लिए NDRF या फायर ब्रिगेड या पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
पश्चिमी रेलवे ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि नल्लसोपारा, विरार और पालघर में भारी बारिश के चलते ट्रेन नंबर 12904, 22904, 22928,12962, 12902, 19208, 19218, 22944,12928, 12264, 19424, 12450,19020, 59442, 12298 & 12268 को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया है।
मलाड ईस्ट में दीवार ढहने से दबकर मरने वालों लोगों की संख्या 13 से बढ़कर 18 के पहुंच गई है। शहर में भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह एक दीवार ढह गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसी घटनाओं पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
मुंबई में सोमवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया । घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब पौने बारह बजे हुई, जब जयपुर से मुंबई आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का विमान एसजी 6237 मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया था । सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल हवाई अड्डे के ‘सेकेंडरी रनवे’ से विमानों का परिचालन जारी है। सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण कई उड़ानों को अहमदाबाद और बेंगलुरु भेजा गया है। सियोल से आ रहे ‘कोरियन एअर’ के विमान केई655 को अहमदाबाद, फ्रैंकफुर्त से आ रहे ‘लुफ्थांसा’ के विमान एलएच756 और बैंकाक से आ रहे ‘एअर इंडिया’ के विमान एआई331 के मार्गों को भी अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा।
भारी के चलते मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आज सुबह करीब 12:30 बजे कल्याण में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स के बुरी तरह घायल होने की खबर है। मलाड में भी दीवार ढहने से 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन घटनाओं पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
मुंबई में भारी बारिश के बाद सायन रेलवे स्टेशन पर रेलवे की पटरिया डूंब गईं। वहीं ठाणे रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा भोजन दिया गया। भारी बारिश के कारण कई उपनगरीय ट्रेनों को आज रद्द कर दिया गया है।
मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण लगभग 54 उड़ानें पास के एयरपोर्ट्स की तरफ डायवर्ट की गई है। इसके अलावा आज सुबह करीब 12:30 बजे कल्याण में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स के बुरी तरह घायल होने की खबर है।
मलाड में दीवार ढहने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उन्होंने घायलों की जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की। सीएम ने आगे कहा कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। बात दें कि इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
कुरार गांव में एक पहाड़ी ढलान पर बनी कुछ झोपड़ियों की रिटेनिंग दीवार ढहने से 13 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद।
पुणे में भारी बारिश के चलते अंबेगांव स्थित एक कॉलेज की दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार (2 जुलाई, 2019) करीब 1:15 बजे घटी।
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि मुंबई में तीन जुलाई से पांच जुलाई के बीच ‘बाढ़ का गंभीर खतरा’ है । इस दौरान 200 मिमी या इससे ज्यादा बारिश हर दिन होगी, जो कि आम जनजीवन में बाधा पहुंचाएगी। लोगों से इस दौरान समुद्र के निकट नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। यह ऊंची लहरें पृथ्वी और चांद के बीच गुरूत्वाकर्षण के खिंचाव की वजह से है। वेस्टर्न घाट सेक्शन के करजात और लोनावाला के बीच सोमवार को तड़के एक मालवाहक ट्रेन पटरी से उतर गई जिससे पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र की ओर जाने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर ने बताया कि कुछ इलाकों में जमभराव है लेकिन यह कहना गलत होगा कि भारी बारिश के बाद ‘बाढ़’ जैसी स्थिति है। मौसम विभाग ने आसपास के इलाकों ठाणे और पालघर में दो, चार और पांच जुलाई को ‘बेहद भारी बारिश’ की आशंका जाहिर की है। मुंबई में कुछ स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।
मुंबई में सोमवार सुबह भारी बारिश हुई और इसके बाद शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम भी हुआ और ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। हालांकि निकाय प्रशासन जगह-जगह जल भरने की जिम्मेदारी नहीं लेना चाह रहे हैं। नगरपालिका आयुक्त प्रवीण परदेशी ने बताया कि दो दिनों में 540 मिमी बारिश हुई जो पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उन्होंने बाढ़ की स्थिति के पीछे जलवायु परिवर्तन और भौगोलिक घटना को जिम्मेदार ठहराया।
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय हो जाने के बीच मौसम विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही पुणे और आसपास के क्षेत्रों में दो और तीन जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि मुंबई में रविवार से ही भारी बारिश हो रही है और दो दिन में यहां 540 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले एक दशक में दो दिन की अवधि में हुई सर्वाधिक बारिश है।