मुंबर्इ में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों को एक बार फिर अपने निशाने पर लेना शुरू किया है। अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही मनसे एक बार फिर उत्तर भारतीयों का मुद्दा उछालने की कोशिश कर रही है।
मनसे के कार्यकर्ताओं ने मराठी मानुष के मुद्दे पर शहर के घाटकोपर इलाके के अमृतनगर में एक गरीब उत्तर भारतीय फलवाले को पीटा है। मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी किसानों के हक के मुद्दे पर फलवाले को बुरी तरह से मारा और उसका ठेला भी तोड़ दिया। मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा कि फल की रेहड़ी लगाने का हक मराठी किसान को है। मुंबई में वह किसी उत्तर भारतीय को ठेला नहीं लगाने देंगे।
रोजी रोटी चलाने के लिए अपना घर बार छोड़कर मुबई आए उत्तर भारतीयों लोगों पर एक बार फिर से मनसे का कहर टूटा। जहां इस फल विक्रेता को सरे आम दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। वहीं, मनसे कार्यकर्तओं ने सरे आम दावा किया कि कोई भी उत्तर भारतीय यहां पर धंधा नहीं लगाएगा। सूत्रों की माने तो आगामी बीएमसी चुनावों के मद्देनजर मराठी वोटों को अपने पाले में करने के लिए मनसे इस प्रकार का कदम उठा रही है और अराजकता को अंजाम दे रही है।
Read Also: आसियान सम्मेलन: मोदी और लाओस के प्रधानमंत्री में द्विपक्षीय वार्ता, दक्षिण चीन सागर रहा अहम मुद्दा
जदयू नेता अली अनवर ने इस घटना के लिए की राज्य में सत्ता में काबिज भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। अनवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में पार्टी के लोग उफान पर हैं और धर्म, जाति के नाम पर मारपीट कर रहे हैं।
