Mumbai: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोलीवाड़ा के वर्ली इलाके (Koliwada area of Worli) में शुक्रवार (18 नवंबर, 2022) को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां समुद्र तट में पांच बच्चे गिर गए। जिसमें से 8 साल के लड़के और 12 साल की लड़की की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों को बचा लिया गया है।
आनन-फानन में इन बच्चों को वर्ली-कोलीवाड़ा (Koliwada area of Worli) के स्थानीय मछुआरों की मदद से समुद्र से बाहर लाया गया और मुंबई के केईएम और हिंदूजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक बच्चे समुद्र में नहाने गए थे। दोपहर में जब बच्चे समुद्र की लहरों में बह गए तब स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के आने से पहले ही स्थानीय मछुआरों ने पांचों बच्चों को समुद्र से बाहर निकाल लिया था।
आदित्य ठाकरे बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे
स्थानीय लोगों ने ही मिलकर बच्चों को निजी वाहनों से पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन दुर्भाग्य से इस दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। बाकी बचे हुए तीन बच्चों का इलाज शुरू है। 10 साल के लड़के और 14 साल की लड़की को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। यह सभी बच्चे वर्ली के ही थे। हादसे के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी बच्चों का हाल जाना। बता दें, आदित्य ठाकरे वर्ली से ही विधायक हैं।
बता दे, शुक्रवार (18 नवंबर, 2022) को वर्ली के रहने वाले पांच बच्चे अपने घर के पास समुद्र में नहाने गए थे, लेकिन समुद्र के किनारे से बच्चे काफी आगे निकल गए। इस दौरान अचानक लहरें तेज आईं और बच्चे लहरों के साथ बह गए। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों की नजर बच्चों पर पड़ी। बच्चों को डूबता देख वो लोग समुद्र में गए और थोड़ी देर बाद पांच बच्चों को समुद्र तट से बाहर लाए।