महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का पहला पंजाबी म्यूजिक एल्बम लॉन्च हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अमृता फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। इस एल्बम में वह पंजाबी/बॉलीवुड मिक्स गाने गाते हुए नजर आ रही हैं। यू-ट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के इस पंजाबी अवतार की सोशल मीडिया में भी खूब तारीफ हो रह है। आपको बता दें कि इससे पहले भी अमृता फडणवीस एक हिन्दी एल्बम में बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं।
अमृता फडणवीस का जो नया एल्बम रिलीज़ हुआ है उसका नाम साड्डी गली/रेल गाड़ी है। लगभग 4 मिनट के इस एल्बम को टी-सीरीज ने रिलीज किया है। इसमें अमृता वेस्टर्न क्लॉथ पहने हुए परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। अमृता के साथ एल्बम में पंजाबी सिंगर दीप मोनी और प्रीत हरपाल ने भी अपनी आवाज दी है। इस वीडियो को अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए अमृता ने लिखा है – Watch & listen to the dhamaal song… SADDI GALLI/RAIL GADDI.
Watch & listen to the dhamaal song… SADDI GALLI/RAIL GADDI (Video) | Mixtape Punjabi | Deep Money | Preet Ha… https://t.co/0JlwsaCnfj via @YouTube … pic.twitter.com/px6fmpuUty
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) January 22, 2018
आपको बता दें कि अमृता फडणवीस एक्सिस बैंक में वाइस प्रेसीडेंट रह चुकी हैं। वे क्लासिकल सिंगर भी हैं। अमृता नागपुर की गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. चारु रानाडे और आई स्पेशलिस्ट डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं। 1979 में पैदा हुई अमृता की शादी 2005 में देवेंद्र फडणवीस से हुई। दोनों की एक बेटी द्विजा हैं।