Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। खोपोली इलाके के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai Pune Expressway) पर एक कार के दूसरी गाड़ी से टकराने से 5 लोगों की की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हादसे के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
घायलों में एक महिला: खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सभी मृतक पुरुष थे, जबकि घायलों में एक महिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह ट्रक से टकरा गयी। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सेंगोले में हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत: इससे पहले महाराष्ट्र के सेंगोले में हुए एक भीषण सड़क हादसे 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लोग जख्मी हुए थे। शोलापुर जिले के कस्बे में हुए इस हादसे का शिकार हुए लोग धार्मिक यात्रा पर कोल्हापुर से पंधारपुर जा रहे थे। 31 अक्टूबर 2022 की शाम हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार से निकल रही कार के उनके जुलूस से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए थे।
रतलाम में सड़क दुघर्टना में चार लोगों की मौत: मध्य प्रदेश के रतलाम में मंगलवार (15 नवंबर) को हुई सड़क दुघर्टना में चार लोगों की मौत हो गई थी। रतलाम के जमुनिया गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक कार के एक दर्जन से अधिक मजदूरों को कुचलने पर चार लोगों की मौत हो गयी थी और 8 अन्य घायल हो गये थे। कार चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया था जिसकी वजह से राजमार्ग पर रेलिंग ठीक करने का काम कर रहे मजदूर हादसे का शिकार ही गए थे।