माना कि मकर संक्रांति के त्यौहार में अभी एक दिन बाकी है लेकिन मध्यप्रदेश में इसकी शुरूआत हो चुकी है। गुरूवार को इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज में मकर संक्रांति से पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में वह पतंग उड़ाते नज़र आये। उन्होंने पतंग उड़ाने के अलावा उन्होंने गिल्ली डंडा खेला इसके अलावा महिला कार्यकर्ताओं के साथ सितोलिया भी खेला।
इस कार्यक्रम कैलाश विजयवर्गीय के अलावा पार्षद भी शामिल हुए। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर बनाए जाने वाले तिल के लड्डू खाए और वहां उपस्थित सब लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। लेकिन हर बार की तरह इस बार उनके कार्यक्रम में भीड़ कुछ कम नजर आई।
वैसे तो कैलाश विजयवर्गीय आम तौर पर नेता के परिधान में ही रहते है पर इस बार कार्यक्रम के दौरान वह जीन्स और टी-शर्ट पहने दिखाई दिए साथ आँखों पर काला चश्मा लगाये नजर आये। इस दौरान विजयवर्गीय ने कई पतंग काटी भी और कई बार खेल-खेल में नीचे भी गिरे, मगर फिर खड़े हो कर खेल में मशगूल हो गये।
हालाँकि मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व समस्त भारत में बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार पर दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। भारत में मकर संक्रांति को कृषि पर्व के रूप में देखा जाता है। पूरे भारत में मकर संक्रांति के पर्व को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल, गुजरात में उत्तारायण, हरियाणा में माघी, हिमाचल प्रदेश में बोगाली और असम में बीहू के नाम से जाना जाता है।

