पुलिस ने एक दवा कम्पनी के 30 वर्षीय कर्मचारी की हत्या के रहस्य का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती ने संवाददाताओं को बताया कि राउच्च् थाना क्षेत्र में यशपाल सिंह बिष्ट :30: की हत्या के मामले में उसकी पत्नी पूजा उर्फ अंजलि (280 और उसके प्रेमी करम सिंह (30) को गिरफ्तार किया गया हैै। चक्रवर्ती ने बताया कि बिष्ट एक दवा कम्पनी में नौकरी के चलते इंदौर में निवास कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी देहरादून में रहती है। बिष्ट को अंजलि और करम सिंह के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। आरोप है कि इस वजह से अंजलि ने अपने पति को हमेशा के लिये रास्ते से हटाने को उसकी हत्या की साजिश रची और इसे अपने प्रेमी करम सिंह की मदद से अमली जामा पहनाया।
उन्होंने बताया कि कथित साजिश के तहत करमसिंह ने 19 और 20 जून की दरम्यानी रात बिष्ट के इंदौर स्थित घर पहुंचकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस को इस मामले में करमसिंह के दो अन्य साथियों की भूमिका के बारे में भी पता चला है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

