मध्यप्रदेश में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव है। विदिशा में रहने वाले 20 साल के दीपाक कुशवाह नाम के लड़के का उसके घर के पास किसी ने धारधार हत्यार से मर्डर कर दिया। उस खून का आरोप 12 मुस्लिम और एक हिंदू लड़के पर लगा है। दीपक के घरवाले उसे पास के एक हॉस्पिटल भी लेकर गए थे लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। उसके पैर से ज्यादा खून निकलने की वजह से उसकी मौत हुई। दीपक की मौत के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने शहर में दुकानों को नहीं खुलने दिया। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को बंद का ऐलान किया। दीपक कुछ दिन पहले ही बजरंग दल में शामिल हुआ था। उसे शहर का सह-संयोजक बनाया गया था। गौरतलब है कि थाने में 7 नवंबर को जावेद (भय्यू पठान) नाम के शख्स ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने दीपक पर जबरन उसे शराब पिलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने दीपाक पर धारा 294 (अश्लील शब्द), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में दीपक ने भी जावेद के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई। दीपक ने कहा था कि जावेद बिना बात के उससे लड़ रहा था। पुलिस ने इस मामले को भी दर्ज किया था। हालांकि, दोनों के बीच बाद में समझौता हो गया था। लेकिन शनिवार को दीपक पर हमला क्यों हुआ इस बात की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।

विदीशा के एसपी डीएस चौधरी ने संडे एक्सप्रेस को बताया कि दीपक के रिश्तेदारों ने जिन 13 लोगों ने नाम लिखवाए थे उनमें से 11 को पकड़ लिया गया है। उसमें से एक आरोपी हिंदू भी है। उसका नाम अजय राजपूत है। पुलिस ने बताया कि शहर में माहौल गरम है लेकिन हालात काबू में हैं। इलाके में एक-दो बार पत्थर फेंकने की घटना भी सामने आई है। एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा ने कहा कि लोकल पुलिस की मदद के लिए रैपिड एक्शन फोर्स का इंतजाम भी किया गया है।

वीडियो: मुंबई में RTI कार्यकर्ता और बेंगलुरू में RSS कार्यकर्ता की हत्या; देश में दहशत का माहौल