मध्यप्रदेश में आई बाढ़ के दौरान बांटी जा रही राहत सामग्री में मिट्टी और पत्थर निकलने का मामला सामने आया है। मंगलवार को भोपाल में स्थानीय लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रही राशन सामग्री में पत्थर और मिट्टी निकली है। जिसके बाद लोगों ने राशन की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया।’ मध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से दर्जनों लोगों की मौत और संपत्ति का नुकसान हुआ है।
Bhopal: Locals protest outside a ration shop after mud and stones were found in food sent as relief to flood victims pic.twitter.com/tAdfwngPSq
— ANI (@ANI_news) July 19, 2016
Read Also: मौसम विभाग का रेड अलर्ट: तीन दिन कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन का खतरा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य नेताओं के साथ गलियों में स्थिति का जायजा लेते हुए भी दिखे। साथ ही उन्होंने लोगों को पूरी मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा था कि लोगों की जान बचाना प्राथमिकता है। नुकसान की भरपाई एक बार स्थिति नियंत्रित होने के बाद की जा सकती है। इस बार प्रदेश में बाढ़ से 51 जिलों के तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

