धर्मांतर कर चुके एक जोड़े ने जब सतना के एक चर्च में जाकर शादी करने का प्रयास किया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सदस्य और मध्य प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री लक्ष्मी यादव भी वहां मौजूद थे। बजरंग दल के कार्यकर्ता लड़के अरुण कुशवाहा और लड़की सुभद्रा कुशवाहा को मंदिर में शादी करने के लिए जोर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम गंगाजल छिड़क कर उनका धर्म परिवर्तन कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि धर्मांतर कर हिंदू लड़कियों से शादी का प्रयास करने वाले ईसाईयों पर राजद्रोह का केस चला सकें।
हालांकि चर्च में शादी करने पहुंचे कपल का कहना है कि हमने धर्म परिवर्तन नहीं किया है सिर्फ मन परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि वे लोग ईसाई धर्म की ओर तब आकर्षित हुए जब किसी डॉक्टर ने उनके बीमार माता-पिता की मदद नहीं की और तब एक ईसाई डॉक्टर ने मदद को हाथ बढ़ाया। हालांकि बजरंग दल के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि ऐसा नहीं था तो वे दोनों चर्च में शादी का प्रयास क्यों कर रहे थे?
Read Also: चर्च में विवाह कर रहे नाबालिगों को बजरंग दल ने रुकवाया, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार