मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से एक परिवार लौट रहा था तभी उनकी वैन हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उज्जैन के महेश नगर, नगरकोट और तिलकेश्वर के रहने वाले रिश्तेदार थे। हादसा सोमवार रात करीब 1 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी मृतक उज्जैन के रहने वाले हैं। ये सभी वैन में सवार होकर नागदा से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी शहर से 12 किमी दूर उन्हेल रोड पर सोडंग के पास देर रात करीब 1 बजे कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रात एक बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अर्जुन कायत भी हैं।
Madhya Pradesh: 11 people killed, 2 seriously injured in head-on collission between two cars near Ramgarh village in Ujjain district, late last night pic.twitter.com/WVLup4aec5
— ANI (@ANI) January 29, 2019
हादसे में मारे गए लोग- कुलदीप (24) , तीजाबाई (55) पति रमेश, राजूबाई (45)पति अर्जुन , रवीना (22), पिता अर्जुन, धर्मेंद्र (38) पिता देवचंद्र, अर्जुन (49) पिता लक्ष्मीनारायण, सलोनी (13) पिता धर्मेंद्र, राधिका (7) पिता मनोहर, बुलबुल (20) पिता अर्जुन, सिद्धि (2) पिता राहुल, चंचल (22) पिता शिवनारायण, शुभम (20) पिता अर्जुन। बता दें कि हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टक्कर के बाद वैन करीब 50 फीट दूर जाकर रुकी। मरने वाले सभी वैन में सवार थे जबकि एयरबैग खुलने से कार सवार सुरक्षित बच गए।