Madhubani Assembly Election Result 2025: मधुबनी विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। यहां उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महादेव आनंद ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां महादेव आनंद ने आरजेडी के समीर कुमार को 20,552 वोटों से हराया है। मधुबनी लोकसभा में आने वाली मधुबनी में जन सुराज के अनिल मिश्रा को 8,453 वोट मिले हैं।

पार्टी कैंडीडेट वोट
आरजेडीसमीर कुमार77,404
राष्ट्रीय लोक मोर्चामहादेव आनंद97,956 (जीत)
जन सुराजअनिल कुमार मिश्रा8,453

मधुबनी विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो आरजेडी ने मधुबनी में बाजी मारी थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के समीर कुमार ने लगभग 7000 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 38% वोट शेयर के साथ 71,332वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे वीआईपी के सुमन कुमार को इस सीट पर 64,518 वोट मिले थे और उनका मत प्रतिशत 34.37% था। तीसरे स्थान पर रहे एलजेपी उम्मीदवार अरविंद कुमार को महज 15,818 वोट ही मिले थे।

पढ़ें- बिहार में किस जाति के लोगों के पास हैं सबसे ज्यादा कंप्यूटर और लैपटॉप? 

मधुबनी विधानसभा चुनाव 2015 परिणाम

इस चुनाव में आरजेडी के समीर कुमार को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के रामदेव महतो को लगभग 7 हजार वोट से हराया था। समीर कुमार को 76,823 (45.27%) और रामदेव को 69,516 (40.97%) वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार नैयर आजम को महज 3874 वोट ही मिले थे।

मधुबनी का राजनीतिक समीकरण

1951 में स्थापित मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 1985 के बाद से कभी जीत हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि, इसके पहले कांग्रेस ने 4 बार चुनाव जीता था। कुल 17 विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 4 बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पिछले दो चुनावों में यहां आरजेडी का दबदबा रहा है। वर्तमान में राजद के समीर महासेठ मधुबनी से विधायक हैं।

पढ़ें- बिहार में जिन जातियों की ज्यादा चर्चा नहीं है वही तय करेंगी कौन बनेगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री