लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) को लेकर बीजेपी ने अपनी इलेक्शन की मशीनरी एक्टिव कर रखी है। पार्टी ने आधे से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। पार्टी ने झारखंड की खूंटी सीट से अर्जुन मुंडा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मुंडा (Arjun Munda Khunti Lok Sabha Seat) की बात करें तो वे बीजेपी के काफी कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं।
पिछले लोकसभा चुनावों की बात करें तो इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 1045 वोटों से जीत हासिल की थी, जो कि काफी कड़ा मुकाबला रहा था। ऐसे में बीजेपी की कोशिश हैं कि अर्जुन मुंडा इस सीट से बड़े मार्जिन से चुनाव जीतें। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह सीट बीजेपी की खाते में आ पाती है, या कांग्रेस यहां बीजेपी का विजय रथ रोकने में कामयाब हो जाएगी।
बता दें कि 2000 तक खूंटी की यह सीट बिहार का हिस्सा रही थी। इस सीट पर 1967 से लगातार आम चुनाव जारी है। चार चुनावों के दौरान यहां कांग्रेस को जीत मिली थी। 1977 में यह सीट जनता पार्टी के हाथ रही थी। 1980 में यह सीट झारखंड पार्टी के निरल एनम होरो के नाम हुई थी। 1983 में यह सीट कांग्रेस ने जीत थी। 1999 से यह सीट लगातार बीजेपी के ही साथ है।
2014 में मिली थी बड़ी जीत
साल 2014 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो यहां से भारतीय जनता पार्टी के करिया मुंडा को 2 लाख 69 हजार 185 वोट मिले थे जबकि जेकेपी के एनोस एक्का 1 लाख 76 हजार 937 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस के कालीचरण मुंडा 1 लाख 47 हजार 17 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 2019 में बीजेपी के अर्जुन मुंडा ने महज 1465 वोटों से सीट बीजेपी के लिए बचाई थी।
रसूखदार है अर्जुन मुंडा का कद
अर्जुन मुंडा के सियासी रसूख की बात करें तो केंद्रीय कृषि और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। खूंटी में अर्जुन मुंडा की राजनीतिक प्रतिष्ठा एक बार फिर से दांव पर होगी। अर्जुन मुंडा के खिलाफ संभवतः कालीचरण मुंडा ही विपक्ष के साझा उम्मीदवार होंगे।
मुंडा के पास मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहने के साथ ही लंबा राजनीतिक अनुभव भी है, जो कि उनके लिए प्लस पॉइंट है।