Karakat Lok Sabha Chunav Result 2024: काराकाट लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से सीपीआई एमएल एल के राजा राम सिंह ने यहां से गेम चेंजर साबित हुए हैं। शुरुआत में इस सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आगे चल रहे थे लेकिन जीत दर्ज राजा राम सिंह ने की है। इसी सीट से एनडीए की तरफ से बीएलएसपी के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी मैदान में थे। राजा राम सिंह ने 3,80,581 वोट के साथ जीत दर्ज की है। वहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को 2,74,723 वोट और आरएलएम पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा को सिर्फ 2,53,876 वोट मिले हैं।

काराकाट विधानसभा सीट पर आखिरी और 7वें चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे। एनडीए के तरफ से बीएलएसपी के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, इंडिया गठबंधन से सीपीआई एमएल एल के राजा राम सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह भी चुनावी मैदान पर उतरे थे। फिलहाल इंडिया गठबंधन से सीपीआई एमएल एल के राजा राम सिंह ने बाजी मार ली है।

2024 लोकसभा चुनाव में काराकाट का परिणाम (Karakat Lok Sabha Elections Result)

पार्टीप्रत्याशीवोट
सीपीआई एमएल एलराजा राम सिंह3,80,581
निर्दलीयपवन सिंह2,74,723 
आरएलएमउपेंद्र कुशवाहा2,53,876 
Karakat Lok Sabha Elections Result 2024

2009 से आस्तित्व में है यह सीट

2008 के परिसीमन के बाद बिक्रमगंज लोकसभा सीट को काराकाट लोकसभा संसदीय क्षेत्र में परिणत किया गया। 2009 और 2019 में जेडीयू तो वहीं 2014 में आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा इस सीट से सांसद चुने गए थे।

2014 लोकसभा चुनाव में काराकाट का परिणाम (Karakat Lok Sabha Elections Result)

साल 2014 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में आरएलएसएपी के टिकट पर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थी। उपेंद्र कुशवाहा मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में भी शामिल थे। वहीं जेडीयू के तरफ से महाबली सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को 3,38,892 वोट मिले थे जबकि आरजेडी के उम्मीदवार रहे कांति सिंह 2,33,651 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
रालोसपाउपेंद्र कुशवाहा3, 38, 892
आरजेडीकांति सिंह2, 33, 651
जेडीयूमहाबली सिंह कुशवाहा76, 709
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

2019 लोकसभा चुनाव में काराकाट का परिणाम ( Karakat Lok Sabha Elections Result)

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जेडीयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी। इस सीट से जेडीयू के टिकट पर महाबली सिंह ने आरएलएसएसी के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को 84,542 मतों के अंतर से हराया था। जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में महाबली सिंह कुशवाहा को 3,98,408 वोट मिले थे तो वहीं आरएसएसपी के उपेंद्र कुशवाहा को 3,13,866 वोट प्राप्त हुए थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
जेडीयूमहाबली सिंह कुशवाहा3,98,408
रालोसपाउपेंद्र कुशवाहा3,13,866
2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे

काराकाट से साल 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह मूलतः भोजपुर के रहने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें पश्चिम बंगाल के आसनशोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर काराकाट से चुनाव लड़ने के ऐलान किया था।