बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है क्योंकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज कर दिया गया है। यह उम्मीदवार सीमा सिंह थी, उन्हें मढ़ौरा सीट से टिकट दिया गया था। खबरों के मुताबिक, रिटर्निंग अफसर ने दस्तावेजों में गड़बड़ियों के कारण सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया।
सीमा सिंह का टिकट कटने से मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है क्योंकि सीमा सिंह लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री रही हैं और जाना-पहचाना चेहरा हैं।
सीमा सिंह के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार अल्ताफ आलम राजू और विशाल कुमार तथा बसपा के आदित्य कुमार के पर्चे भी खारिज कर दिए गए।
नामांकन की डेट निकली, सीट शेयरिंग का ऐलान तक नहीं…
101-101 सीटों पर लड़ रहे बीजेपी और जेडीयू
एनडीए में सीट बंटवारे के तहत बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब 28 सीटों पर चुनाव मैदान में है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
दूसरी ओर, महागठबंधन में काफी उथल-पुथल चल रही है क्योंकि पहले चरण का नामांकन खत्म होने के बाद भी कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं है। महागठबंधन में शामिल दलों ने कई सीटों पर आमने-सामने ही उम्मीदवारों को उतार दिया है। निश्चित रूप से इससे कार्यकर्ताओं के सामने मुश्किल हालात बन गए हैं।
बिहार: चुनावी मैदान में इतने सारे भोजपुरी स्टार्स, आखिर मैथिली ठाकुर क्यों हैं सबसे अलग?