उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनावों के दूसरे चरण में राजधानी लखनऊ समेत 25 जिलों में आज सुबह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ।
लखनऊ में आज मतदाता शहर की पहली महिला मेयर चुनने के लिये मतदान कर रहे हैं। दूसरे चरण के तहत आज 25 जिलों में निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। यह जिले हैं-मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, लखनऊ, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सन्तकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी और भदोही। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया, ‘‘एकाध जगह से वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायतें आई हैं। पूरे शहर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।
सुबह दस बजे तक लखनऊ के शहरी इलाकों में सवा छह प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दस फीसदी मतदान हुआ।’’ लखनऊ में आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी वोट डाला। निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को हुआ था, दूसरे चरण का मतदान आज है तथा तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा। निकाय चुनाव की मतगणना एक दिसंबर को होगी और परिणाम की घोषणा भी साथ ही की जाएगी।
यहां पढ़ें UP Nagar Nigam Election/Chunav 2017 Polling (UP नगर निकाय चुनाव 2017) LIVE Updates-
-सुबह दस बजे तक लखनऊ के शहरी इलाकों में सवा छह प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दस फीसदी मतदान हुआ।
Uttar Pradesh local body polls: Home Minister Rajnath Singh leaves after casting his vote in Lucknow pic.twitter.com/KPJULyvsbK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 26, 2017
-उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उनकी पत्नी राजकुमारी देवी ने इलाहाबाद में वोट डाला। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ पहुंचकर मतदान किया।
Local body polls: Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya & wife Rajkumari Devi cast their votes in Allahabad pic.twitter.com/LBFDm8vIoD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 26, 2017
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। यह शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। लखनऊ में यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने वोट डाला। अलीगढ़ में भी लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं।
Local body polls: UP Minister Mohsin Raza casts his vote in Lucknow pic.twitter.com/0Ac7lDu1kg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 26, 2017