बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 में एनडीए ने 13 सीटों पर कब्जा कर लिया है, जबकि राजद को 6 सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लगा है। उनके गढ़ मुंगेर और पटना दोनों ही जगहों पर नीतीश की पार्टी चुनाव हार गई है। यहां से राजद ने जीत दर्ज की है। वहीं, लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज में भाजपा ने एक बार फिर राजद को मात देते हुए एमएलसी की सीट पर कब्जा कर दिया।
वहीं कांग्रेस को सिर्फ बेगुसराय से जीत मिली है, जहां से बीजेपी के गिरिराज सिंह सांसद हैं। जबकि निर्दलीय को चार सीटों पर जीत मिली है। वहीं, नालंदा और सासाराम में एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
आपको बता दें कि सूबे में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। गुरुवार को इन्हीं सीटों के परिणाम आए हैं। जीते हुए उम्मीदवारों के अनुसार भूमिहार, राजपूत और वैश्य समाज के कैंडिडेट्स ने छह-छह सीटों पर जीत हासिल की है। वहां यादव समाज ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है। एक सीट ब्राह्मण समाज के हिस्से में गया है। वहीं इस चुनाव में एक भी दलित और मुस्लिम कैंडिडेट को जीत हासिल करने में सफलता नहीं मिली है।
काउंटिंग के लिए कुल 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना को लेकर सख्त सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के घर गोपालगंज में ही आरजेडी प्रत्याशी की हार हो गई। यहां से भाजपा के राजीव कुमार ने जीत दर्ज की।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी अपने क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवारों को जीत नहीं दिला पाए हैं। इनके इलाके की दोनों सीटों पर एनडीए उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे। पश्चिमी चंपारण से राजद उम्मीदवार ने जीत हासिल की है तो पूर्वी चंपारण से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार महेश्वर सिंह ने जीत हासिल की है।
इस चुनाव में ब्राह्मण समाज के हिस्से सिर्फ एक सीट आई है। ब्राह्मण कैंडिडेट के रूप में बीजेपी के दरभंगा से उम्मीदवार सुनील चौधरी को जीत मिली है।
इस बार के एमएलसी चुनाव में भूमिहार समाज का दबदबा भी दिखा। इस समाज के उम्मीदवारों ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। पटना, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, गोपलगंज, बेगुसराय और सारण सीट से भूमिहार कैडिंडेट्स ने जीत हासिल की है।
मुंगेर से ललन सिंह के करीबी की हार और पटना से राजद के कार्तिकेय की जीत में बाहुबली विधायक अनंत सिंह का काफी हाथ माना जा रहा है। अनंत सिंह ने ही कार्तिकेय को टिकट दिलवाया था और तेजस्वी को जीत का भरोसा भी दिलाया था। पिछले लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह को मुंगेर से ललन सिंह ने हरा दिया था, जिसके बाद अब अनंत सिंह ने दोनों ही क्षेत्रों में राजद उम्मीदवारों को जीत दिलवाकर अपना दबदबा दिखा दिया है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। मुंगेर से उनके करीबी संजय प्रसाद चुनाव हार गए हैं। वहीं उनके दूसरी सीट पटना से भी राजद उम्मीदवार की जीत हुई है।
सहरसा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां से नीतीश सरकार में मंत्री नीरज सिंह बबलू की पत्नी चुनाव हार गईं हैं। यहां से आरजेडी के अजय कुमार सिंह जीते हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार राजीव कुमार की जीत के बाद खगड़िया में पूर्व प्रमुख ने जमकर फायरिंग की। इसका वीडियो भी उन्होंने बनवाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस के राजीव कुमार ने बीजेपी के सीटिंग एमएलसी को हराया है।
बिहार एमएलसी चुनाव में इस बार 24 सीटों में से 16 सीटों पर नए चेहरों की जीत मिली है। इन्होंने कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में पटखनी दी है।
राजद ने 6 सीटें जीतकर जदयू को पीछे छोड़ दिया है। तेजस्वी की ये जीत नीतीश के लिए खतरे की घंटी दिख रही है। जदयू अब राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद एमएलसी के चुनावों में भी नंबर तीन पर आई है। जदयू ने पांच सीटें जीतीं हैं।
कौन कहां से जीता
1-वैशाली- भूषण कुमार(रालोजपा)
2-भागलपुर- बांका – विजय कुमार सिंह (जेडीयू)
3-औरंगाबाद- दिलिप कुमार सिंह (बीजेपी)
4-भोजपुर-बक्सर- राधाचरण सेठ (बीजेपी)
5- नालंदा – रीना यादव, (जेडीयू)
6-गोपालगंज- राजीव सिंह(बीजेपी)
7-मुजफ्फरपुर- दिनेश सिंह (जेडीयू)
8-मोतिहारी- महेश्वर सिंह (निर्दलीय)
9-सारण – सच्चिदानंद राय (निर्दलीय)
10- पटना-कार्तिकेय कुमार (आरजेडी)
11- सिवान- विनोद जायसवाल (आरजेडी)
12- पश्चिम चंपारण-सौरभ कुमार (आरजेडी)
13- बेगूसराय खगड़िया-राजीव कुमार (कांग्रेस)
14- सहरसा मधेपुरा सुपौल- डॉ अजय कुमार सिंह (आरजेडी)
15-मधुबनी- अंबिका गुलाब यादव (निर्दलिय)
16-कटिहार- अशोक अग्रवाल (बीजेपी)
17- नवादा- अशोक यादव (निर्दलीय)
18- समस्तीपुर- तरुण कुमार चौधरी (बीजेपी)
19-पूर्णिया- दिलीप कुमार जायसवाल (बीजेपी)
20- मुंगेर जमुई शेखपुरा- अजय कुमार सिंह (आरजेडी)
21- गया जहानाबाद अरवल- रिंकु यादव (आरजेडी)
22- रोहतास कैमूर- संतोष कुमार सिंह (बीजेपी)
23- दरभंगा- सुनील चौधरी (बीजेपी)
24- सीतामढ़ी शिवहर- रेखा देवी (जेडीयू)
दरभंगा से BJP प्रत्याशी सुनील चौधरी जीते
दरभंगा विधान परिषद सीट पर BJP प्रत्याशी सुनील चौधरी की जीत हुई है।
मधुबनी से अंबिका गुलाब यादव जीते
मधुबनी सीट पर अंबिका गुलाब यादव ने जीत दर्ज की।
राजद के खाते में 6 सीटें आई हैं, जबकि 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है।
सभी 24 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। एनडीए के खाते में सबसे अधिक 13 सीटें आई हैं। बीजेपी ने 7, जेडीयू ने 5 और आरएलजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की।
अभी तक 20 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जबकि, चार पर मतगणना जारी है। अभी तक एनडीए के खाते में 13 सीटें आई हैं। भाजपा ने सात, जदयू ने 5 और लोजपा (पारस) ने 1 सीट जीती है। राजद ने 5, कांग्रेस ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में तीन सीटें गई हैं।
एमएलसी चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 7 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जेडीयू को 5, राजद 5, कांग्रेस एक और निर्दलीय को चार सीटों पर जीत मिली है।
बिहार एमएलसी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 13 सीटों पर बढ़त हासिल है। वहीं राजद छह सीटों पर लीड कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में दो और निर्दलीय उम्मीदवारों को को तीन सीटें मिली हैं।
नालंदा और सासाराम में एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। सासाराम में बीजेपी के संतोष कुमार सिंह ने जीत दर्ज की जबकि नालंदा में जदयू उम्मीदवार रीना यादव ने जीत हासिल की।
बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों में 9 सीटों पर भाजपा अपनी जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि दो सीट पर राष्ट्रिय जनता दल और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।
विधान परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। 24 सीटों पर हुए चुनाव में अभी तक कुछ ही परिणाम आए हैं, लेकिन सत्ता और विपक्ष के बीच जीत-हार के लिए अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
बिहार एमएलसी चुनाव में समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र से तरुण कुमार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रोमा भारती को हराया। शेष छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। तरुण कुमार की यह पहली जीत है। उन्हें 3299 वोट मिले।
मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह
पटना से कार्तिक कुमार
नवादा से अशोक यादव
बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, जिनमें फिलहाल एनडीए (नीतीश कुमार की जेडी(यू) शामिल) अधिकतर सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राजधानी पटना से लालू यादव के नेतृत्व वाली राजद जीत गई। बता दें कि इन 24 सीटों पर चार अप्रैल को बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे, जबकि 185 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.32 लाख वोटरों के हाथों होना है।