हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। लैंड स्लाइडिंग और नदियों के बहाव के चलते जबर्दस्त नुकसान हुआ है। बारिश के चलते इन्फ्रास्ट्रक्चर तहस-नहस हो गया है। कई रास्ते बंद हो गए हैं। कई जगहों पर लोग फंस गए हैं जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में उफनती हुई बह रही ब्यास नदी के तेज बहाव से पुल बीच में से टूट गया। राज्य में हुए हादसों पर एक नजर…
राज्य के बिलासपुर में नेशनल हाइवे 3 पर कैलोर क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक खाई में गिर गया। यहां ट्रक को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। वहीं मंडी के पार्किंग एरिया में जलजमाव से हालात बिगड़ गए हैं। राजधानी शिमला में एक घर भरभराकर गिर गया, यहां एक शख्स के दबे होने की जानकारी मिली है।
Himachal Pradesh: Severe waterlogging at the parking area near Panchvaktra Temple in Mandi. pic.twitter.com/QbItXLDtgR
— ANI (@ANI) August 18, 2019
राज्य में बारिश संबंधी दुर्घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के पास हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य अब भी मलबे के नीचे फंसा है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में भारी बारिश के कारण रविवार तड़के दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में अन्य छह लोग घायल भी हुए हैं।
स्नो फॉल से बदला माहौलः लाहौल स्पीति के केलॉन्ग में स्नो फॉल भी देखने को मिला। इससे यहां माहौल बेहद खुशनुमा हो गया है। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चंबा में बस स्टैंड के नजदीक रोड का एक बड़ा हिस्सा टूटकर बह गया। इसके चलते आवागमन रूक गया। लैंड स्लाइडिंग और भारी बारिश के चलते किन्नौर के रिब्बा में नेशनल हाइवे-5 को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाह आलम के तौर पर हुई है, जो बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला था। शिमला के रोहड़ू सब डिवीजन में हटकोटी केंची के पास नेशनल हाइवे पर भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कुल्लू में एक व्यक्ति सजवार नाले में बह गया। मृतक की पहचान चुन्नी लाल के तौर पर हुई है।
“Bihar News Today, 18 August 2019: बिहार से जुड़ीं सभी खास खबरों के लिए क्लिक करें
[bc_video video_id=”6061475302001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
चंबा जिले में भारी बारिश के कारण एक घर ढहने से दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसा लोना ग्राम पंचायत में देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक घर ढहने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति और सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, शिमला जिले के नारकंड इलाके में पेड़ के एक घर पर गिरने से दो नेपाली नागरिकों की जान चली गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।
National Hindi News, 18 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें