Kusheshwar Asthan Assembly Election Result 2025: कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट से जेडीयू के अतिरेक कुमार को जीत मिली है। कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के सहयोगी दल वीआईपी उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले गणेश भारती का नामांकन रद्द हो गया था लेकिन दूसरे सेट वाले नामांकन पत्र के वैध पाए जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। जन सुराज पार्टी ने यहां से शत्रुघ्न पासवान को टिकट दिया था।
कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट दरभंगा जिले में आती है। कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद अस्तित्व में आई थी। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
Bihar Assembly Election Results LIVE
| पार्टी का नाम | उम्मीदवार का नाम | चुनाव परिणाम | मिले वोट |
|---|---|---|---|
| जेडीयू | अतिरेक कुमार | जीत | 85685 |
| निर्दलीय | गणेश भारती | हार | 49244 |
| जन सुराज पार्टी | शत्रुघ्न पासवान | हार | 6488 |
इस सीट में कुशेश्वर स्थान और कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड के अलावा बिरौल प्रखंड की आठ ग्राम पंचायत भी शामिल हैं। यहां बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर प्राचीन शिव धाम है। इस सीट पर दलित मतदाता लगभग 21%, मुस्लिम 11% और यादव मतदाता 14% हैं।
पिछले कुछ चुनाव नतीजों की बात करें तो 2015 में जेडीयू के शशि भूषण हजारी ने अविभाजित लोजपा के धनंजय कुमार को करीब 20 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। 2010 के विधानसभा चुनाव में शशिभूषण बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे।
2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार शशि भूषण हजारी ने यहां कांग्रेस के अशोक कुमार को हराया था।
कुशेश्वर स्थान में पिछले तीन विधानसभा चुनाव का परिणाम
| साल | कौन जीता | कौन हारा |
| 2015 | शशि भूषण हजारी | धनंजय कुमार |
| 2020 | शशि भूषण हजारी | अशोक कुमार |
| 2021 (उपचुनाव) | अमन भूषण हजारी | गणेश भारती |
