Kurhani Assembly Election Result 2025: कुढ़नी विधानसभा सीट से आरजेडी के सुनील कुमार सुमन को बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता ने हराया है। यहां से जन सुराज पार्टी ने मोहम्मद अली इरफान को उम्मीदवार बनाया था। कई अन्य उम्मीदवार भी कुढ़नी सीट से चुनाव लड़ रहे थे। कुढ़नी विधानसभा सीट मुजफ्फरपुर जिले में है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
| दल | उम्मीदवार | चुनाव परिणाम | |
|---|---|---|---|
| आरजेडी | सुनील कुमार सुमन | हार | 98093 |
| बीजेपी | केदार प्रसाद गुप्ता | जीते | 107811 |
| जन सुराज पार्टी | मोहम्मद अली इरफान | हार | 4075 |
फरवरी 2005, अक्टूबर 2005 और साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में लगातार जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को इस सीट पर जीत मिली थी।
2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता विधायक बने। गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को हराया था।
2020 में जीते थे सहनी
कुढ़नी विधानसभा सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अनिल कुमार सहनी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को बेहद नजदीकी मुकाबले में हराया था। सहनी को सिर्फ 712 वोटों से जीत मिली थी लेकिन एक मामले में अदालत के फैसले के बाद अनिल सहनी की विधानसभा की सदस्यता रद्द हो गई थी। इसके बाद 2022 में इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। गुप्ता ने मनोज सिंह कुशवाहा को हराया था।
कुढ़नी में पिछले दो विधानसभा चुनाव का परिणाम
| साल | कौन जीता | कौन हारा |
| 2020 | अनिल कुमार सहनी | केदार प्रसाद गुप्ता |
| 2022 (उपचुनाव) | केदार प्रसाद गुप्ता | मनोज सिंह कुशवाहा |
