Kochadhaman Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कोचाधामन सीट को काफी अहम माना जा रहा है। राजद ने इस सीट से मुजाहिद आलम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि उनका मुकाबला भाजपा की बीना देवी से होना है।
अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रत्याशी मोहम्मद इजहार असफी ने यह सीट अपने नाम की थी। उन्हें उस समय 79,893 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर जेडीयू के मुजाहिद आलम रहे थे, जिन्हें 43,750 वोट प्राप्त हुए थे।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी?
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजे | वोट | वोट प्रतिशत |
| मोहम्मद इजहार असफी | एआईएमआईएम (AIMIM) | जीते | 79,893 | 49.45% |
| मुजाहिद आलम | जेडीयू (JDU) | दूसरे स्थान पर | 43,750 | 27.08% |
| मोहम्मद शाहिद आलम | आरजेडी (RJD) | तीसरे स्थान पर | 26,134 | 16.18% |
2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के मुजाहिद आलम ने यह सीट जीती थी। उन्हें 55,929 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान रहे थे, जिन्हें 37,086 वोट प्राप्त हुए थे।
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजे | वोट | वोट प्रतिशत |
| मुजाहिद आलम | जेडीयू (JDU) | जीते | 55,929 | 39.42% |
| अख्तरुल इमान | एआईएमआईएम (AIMIM) | दूसरे स्थान पर | 37,086 | 26.14% |
| अब्दुर रहमान | भाजपा (BJP) | तीसरे स्थान पर | 34,895 | 24.59% |
2010 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो राजद के अख्तरुल ईमान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 37,376 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर जेडीयू के मुजाहिद आलम रहे थे, जिनके खाते में 28,351 वोट गए थे।
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजे | वोट | वोट प्रतिशत |
| अख्तरुल इमान | राजद (RJD) | जीते | 37,376 | 36.27% |
| मुजाहिद आलम | जेडीयू (JDU) | दूसरे स्थान पर | 28,351 | 27.52% |
| सादिक समदानी | कांग्रेस (INC) | तीसरे स्थान पर | 9,861 | 9.57% |
कोचाधामन सीट के जातीय समीकरण की बात करें, तो यहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उनके अलावा यादव मतदाता भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE: यहां जानें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कौन चल रहा आगे
