Bihar Nagar Nikay Chunav Result 2022: बिहार में दूसरे चरण के निकाय चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। 28 दिसंबर को दूसरे चरण में 68 नगरपालिका के लिए 68 मुख्य वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद और 1529 वार्ड पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई थी। 11 हजार से ज्यादा प्रत्याशी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार में कुल 57.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पुरुष 54.72 और महिला 59.62 प्रतिशत। सबसे ज्यादा खगड़िया जिले में 68.39 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि सबसे कम पटना में 39.17 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- भागलपुर: भागलपुर नगर निगम के मेयर पद पर बसुंधरा लाल 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीती। इनको 53593 मत मिले। गजला परवीन को 43117, और पूर्व महापौर सीमा साह को 24702 मत मिले। गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी सबिता देवी को 7115 वोट मिले।भागलपुर नगर पंचायत चुनाव के उप मुख्य पार्षद पद पर रजी आलम 1407 मत लाकर जीत हासिल की है। इन्होंने छठ्ठू रविदास को पराजित किया है। इन्हें 705 वोट मिले है। वही भागलपुर नगर निगम मेयर पद के चुनाव में बसुंधरा लाल आठवें राउंड में करीबन 4 हजार मतों से आगे है। वहीं डिप्टी मेयर के लिए सलाउद्दीन 6 हजार वोटों से आगे है। कुछ वार्ड पार्षदों के चुनाव परिणाम आ चुके है। उनमें वार्ड 01 से प्रीति देवी, वार्ड 02 से सोनी देवी ,वार्ड 22 से निशा दुबे ,वार्ड 40 से मो. बदरुद्दीन उर्फ चुन्ना, वार्ड 03 से विकास कुमार, वार्ड 23 से रश्मि रंजन , वार्ड 42 से संध्या गुप्ता , वार्ड 04 से मनीष यादव, वार्ड 42 से सरयुग साह , वार्ड 24 से नुसरत जहां और वार्ड 43 से अरशदी बेगम विजयी घोषित हुई है। भागलपुर नगर निगम में कुल 51 वार्ड है। वहीं सबौर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के पद पर दीपशिखा नंद परिणा ने जीत दर्ज की है। उन्हें 3248 मत प्राप्त हुए हैं। दीपशिखा नंद परिणा ने केशव कुमार सिंह को पराजित किया है। वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए आनंद कुमार ने जीत हासिल की है। उन्हें 1516 मत मिले है। आनंद कुमार ने करण कुमार को पराजित किया है। वहीं भागलपुर नगर निगम के वार्ड 19 से प्रीति शेखर विजय हुई है। यहां मेयर पद की प्रत्याशी बसुंधरा लाल छह राउंड तक की मतगणना के बाद 29224 मत हासिल की है।
- पटना : पटना के वार्ड 71 से अंजली राय और वार्ड 11 से रवि प्रकाश ने जीत दर्ज की है। वार्ड 12 से सविता सिन्हा जीती हैं और वार्ड 25 से रजनीकांत जीत गए हैं।
- बिहार नगर निकाय चुनाव परिणाम : आरा नगर निगम परिणाम वार्ड एक से कौसर जहां ने जीत हासिल की है। वार्ड दो से किरण देवी और वार्ड तीन से गुलशन खातून ने जीत हासिल की है।
- समस्तीपुर नगर निगम के 4 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। घनश्याम भरोश पंडित ने वार्ड नंबर 1 से 814 वोट हासिल कर जीत हासिल की है। वार्ड नंबर दो से अंजू कुमारी ने 769 वोट हासिल कर जीत हासिल की है। वार्ड नंबर तीन से आरती कुमारी ने 437 वोट हासिल कर जीत हासिल की है। वार्ड नंबर चार से अनिल कुमार गुप्ता ने 741 वोट पाकर जीत हासिल की है।
- कटिहार निगम चुनाव परिणाम: मेयर पद के लिए हुए चुनाव में एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी उषा देवी अग्रवाल को 5047 मत मिले हैं। जबकि बुराड़ी विधायक विजय सिंह की पत्नी पुष्पा देवी को 1011 मिला है। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राम प्रकाश महतो की पत्नी मीना देवी को 1278 मत मिले हैं। पहले राउंड की मतगणना हो चुकी है।
- नालंदा निगम चुनाव परिणाम : नालंदा में दूसरे चरण के दौरान जिले के छह नगर निकायों इनमें नगर निगम बिहारशरीफ, नगर पंचायत सरमेरा, नगर पंचायत परवलपुर, नगर पंचायत पावापुरी, नगर पंचायत रहुई और नगर पंचायत अस्थावां शामिल हैं।
- गया नगर निगम परिणाम: निवर्तमान मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान 550 मतों से आगे चल रहे हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान से आगे।
- पटना नगर निगम चुनाव: पटना नगर निगम वार्ड नंबर 49 से सीमा वर्मा, वार्ड नंबर 30 से मीनू देवी, वार्ड नंबर 65 से तरूणा राय, वार्ड 11 से बबलू कुमार, वार्ड 12 से सबिता सिन्हा ने जीत हासिल की है।
- सीतामढ़ी मेयर चुनाव: सीतामढ़ी के सातवें राउंड की मतगणना में मेयर पद के लिए विशाल कुमार आगे हैं। उन्हें 8420 वोट मिले, जबकि रौनक जहां को 4713 और सुवंश राय को 6470 वोट मिले हैं।
- मुजफ्फरपुर मेयर चुनाव : मुजफ्फरपुर नगर निगम के लिए मेयर उपमेयर के लिए मतगणना जारी है। पहले राउंड की मतगणना में मुजफ्फरपुर नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व महापौर राकेश कुमार पिंटू बड़ी बढ़त बना रखी है। पूर्व मेयर सुरेश कुमार पीछे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर नगर निगम डिप्टी मेयर के पद के प्रत्याशी मोनालिसा ने बढ़त बना रखी है। वहीं शब्बीर अहमद पीछे चल रहे हैं।