केरल में “मानव बलि” के मास्टरमाइंड मोहम्मद शफी को लेकर खुलासा हुआ है कि कैसे उसने भगवल और उसकी पत्नी को इस दरींदगी के खेल में शामिल किया। उसने श्रीदेवी के नाम से एक सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और भगवल भी फेसबुक पर ही उसको मिला। इसके बाद शफी ने ब्रेनवॉश कर भगवल और उसकी पत्नी को मानव बलि के लिए उकसाया। पुलिस को इस बात का भी शक है कि शफी के भगवल की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध थे।
पुलिस ने बताया कि शफी ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के नाम से एक अकाउंट बनाया और इस पर फूलों की तस्वीर वाली डीपी लगाई। यहीं पर वह भगवल से मिला और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि बाद में शफी ने भगवल और उसकी पत्नी को उनकी मुसीबतों से छुटकारा दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के नाम पर पूजा और अनुष्ठान करने की पेशकश की।
पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसे संकेत हैं कि भगवल सिंह की पत्नी लैला के साथ उसके शारीरिक संबंध थे, जिसे उसने अनुष्ठान के तहत पूरा किया।
बता दें कि दो महिलाओं की दर्दनाक हत्या के मामले में मोहम्मद शफी, भगवल और उसकी पत्नी लैला आरोपी हैं। पुलिस का कहना है कि शफी के कहने पर ये दोनों मानव बलि में शामिल हुए। पुलिस का कहना है कि लैला सिंह और शफी दोनों ने महिलाओं का यौन शोषण किया और उन्हें प्रताड़ित किया और फिर उन्हें मार डाला।
पुलिस का कहना है कि शफी एक मानसिक रोगी है, जिसे लोगों को दुख पहुंचाकर आनंद मिलता है। उसने ही भगवल और उसकी पत्नी का ब्रेनवॉश कर उनसे वादा किया था कि मानव बलि के बाद इन लोगों की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। दोनों महिलाओं की हत्या बहुत दर्दनाक तरीके से की गई थी। उनके प्राइवेट पार्ट्स में भी चाकू डाले गए थे और गला काट दिया गया था और फिर उन्हें दफना दिया गया।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि शफी ने इन दोनों महिलाओं की आर्थिक मदद करने के बहाने पतनमिट्टा बुलाया। इसके बाद उशने अधिक पैसा कमाने के लालच में भगवल सिंह और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इन दोनों महिलाओं की अपहरण के थोड़ी देर बाद ही बलि दे दी। इसके बाद उसने शवों के टुकड़े-टुकड़े किए और उसे घर में ही पीछे की तरफ दबा दिया।