Kerala Sabarimala Hartal: केरल के सबरीमला मंदिर में रजस्वला उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ प्रदेश में हिंदू संगठनों की बुलाई गई हड़ताल के दौरान गुरुवार को बड़े पैमाने पर पथराव, वाहनों को रोकने, हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। सबरीमला कर्म समिति और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने 12 घंटे की इस हड़ताल का आह्वान किया। हड़ताल से शुरुआती घंटों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। सबरीमला कर्म समिति विभिन्न विभिन्न हिंदू संगठनों का संघ है।

पुलिस के मुताबिक, पंडालम में पथराव में गंभीर रूप से घायल हुए 55 साल के एक व्यक्ति की बुधवार रात मौत हो गई। वहीं, केरल राज्य पथ परिवहन निगम की बसें कई जिलों में सड़कों पर नहीं उतरीं। बुधवार को मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का विरोध करने वालों ने बसों पर भी पथराव किया था। प्रदेश में चलने वाली आटोरिक्शा भी कम ही सड़कों पर दिखी और इससे लोगों को यातायात में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे प्रदेश में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत बडी संख्या यात्री बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे।

 

Live Blog

Highlights

    16:49 (IST)03 Jan 2019
    क्या बोले CM विजयन?

    विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विजयन ने भाजपा, आरएसएस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई हिंसा से सख्ती से निपटा जाएगा। विजयन ने कहा कि दोनों महिलाएं सबरीमला में ‘ऊपर से नहीं उतरीं’, बल्कि वे सामान्य भक्तों की तरह ही गई थीं और अन्य श्रद्धालुओं ने उनका विरोध नहीं किया। उन्होंने यहां संवददाताओं को बताया, ‘सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा और बिंदू ने मंदिर जाने के लिए सुरक्षा मांगी थी जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई। वे ऊपर से नहीं उतरी थीं। वे सामान्य भक्तों की तरह ही मंदिर गईं। अन्य श्रद्धालुओं ने उनका विरोध नहीं किया।’

    16:36 (IST)03 Jan 2019
    मीडिया पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हमला

    सबरीमाला मंदिर मामले को लेकर तिरुवनंतपुरम में गुरुवार (तीन जनवरी) दोपहर मीडिया कवरेज के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बदसलूकी की। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एशियानेट के कैमरापर्सन बीजू पर प्रदर्शन के दौरान हमला कर दिया था।

    15:11 (IST)03 Jan 2019
    महिला की मौत, परिजनों का आरोप हड़ताल की वजह से लेट आई एंबुलेंस

    राज्य में हड़ताल के दौरान 64 वर्षीय पथुम्मा की मौत हो गई, जो वयानंद से RCC यानी रीजनल कैंसर सेंटर में इलाज के लिए आईं थीं। खबर के मुताबिक राजधानी त्रिवनंतपुरम के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह पथुम्मा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि देरी से एंबुलेंस सेवा मिलने की वजह से महिला की मौत हो गई।

    14:22 (IST)03 Jan 2019
    CPM, BJP पर भड़के शशि थरूर

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में यूनाइटेड नेक्रोटिक फ्रंट संग सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ राज्य में हुई हिंसा पर सीपीएम सरकार और भाजपा पर हिंसा का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ट्विटर पर कहा कि पार्टी का मानना है कि मामले के समाधान संवैधानिक तरीके से 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा होना चाहिए।

    13:17 (IST)03 Jan 2019
    केरल में हिंसा 100 लोग घायल, एक शख्स की मौत

    मुख्यमंत्री विजयन ने मीडिया को बताया कि बुधवार को हिंसा में घायल हुए सबरीमला कर्मा समिति के वर्कर की आज मौत हो गई। चंद्रन उन्नीथन बुधवार को पंडालम में हिंसा बुरी तरह घायल हो गए थे जिन्हें बाद में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें बचाया नहीं जा सका और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि सात पुलिस वाहनों और 79 KSRTC बसों में तोड़फोड़ हुई। 39 पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। अभी तक जिन लोगों पर सबसे अधिक हमला हुआ उनमें महिलाओं की तादाद सबसे अधिक है। महिला मीडियाकर्मी पर भी हमला हुआ है। हिंदुस्तान टाइम्स ने सीएम के हवाले से खबर दी है कि पुलिसकर्मियों सहित 100 लोग हिंसा में घायल हुए हैं। राज्य में पार्टी के दफ्तरों और घरों पर हमला हुआ है।

    11:59 (IST)03 Jan 2019
    सबरीमला विवाद: भाजपा, आरएसएस पर भड़के सीएम विजयन

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सबरीमला विवाद पर भाजपा, आरएसएस पर हमला बोलते  कहा उन्होंने जो हिंसा शुरू की है उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के नाम पर हड़ताल करना उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ हड़ताल करने जैसा है। सीएम विजयन ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित को बंद को संगठित और समन्वित हिंसा बताया।

    10:59 (IST)03 Jan 2019
    सीपीएम के दो कार्यकर्ता पकड़े गए।


    केरल पुलिस ने पंडालम से सीपीएम को दो कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है। दोनों पर भाजपा कार्यकर्ता चंद्ररन उनीथन की हत्या में शामिल होने का आरोप है। उनीथन सबरीमला एक्शन काउंसिल के बैनर तले एक प्रदर्शन में भाग ले रहे थे। तब पंडालम में भड़की हिंसा में वह बुरी तरह घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

    10:20 (IST)03 Jan 2019
    महिला पुलिसकर्मी पर हमले के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

    यहां मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कथित पांच प्रदर्शनकारियों द्वारा महिला पुलिसकर्मी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दूसरी तरफ हड़ताल के चलते केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने केरल में अपना संचालन रोक लिया है।

    10:14 (IST)03 Jan 2019
    यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट मना रहा काला दिवस

    सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा हड़ताल के आह्वान चलते राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट इस दिन का काला दिवस के रूप में मना रहा है।