यूपी के कौशांबी से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया है। मौके पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, कई लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में हुई।

दरअसल, महेवा गांव में रविवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें कम से कम 16 लोग झुलस गए। पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के महेवा गांव में एक पटाखा फैक्टरी में दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने की मौत की पुष्टि

जान गंवाने वाले चारों लोग हादसे के वक्त फैक्टरी के अंदर थे। वहीं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) और कई एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया है और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दी जानकारी

हादसे पर कौशांबी SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है और हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। कुछ घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।”

धमाका इतना तेज था कि आस-पास के लोग दहशत में आ गए। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोगों के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

हादसे में मारे गए हैं लोगों की पहचान, शिवनारायण , कौसर अली, शाहिद अली और एक अन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के मालिक का नाम शराफत अली है।