प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर महादयी नदी जल मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। मोदी ने गडक में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस महादयी के नाम पर लोगों को बरगला रही है और केवल मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। 2007 में गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोवा को आश्वस्त किया था कि महादयी नदी जल का बंटवारा नहीं किया जाएगा।” गोवा के मारगाओ शहर में, सोनिया ने 2007 में लोगों से कहा था कि कांग्रेस महादयी नदी के जल का बंटवारा कर्नाटक के साथ नहीं करने के वादे पर प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा, “कांग्रेस 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए अपना असली रंग दिखा रही है।”
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर दक्षिणी राज्य को लूटने और घटते प्राकृतिक संसाधन के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा, “पार्टी ने कर्नाटक में लूटे हुए धन को दिल्ली पहुंचाने के लिए पाइपलाइन के साथ एक विशाल टैंक बनाया है।” मोदी ने कहा, “कांग्रेस के शासन वाले कई राज्यों में हारने के बाद, पार्टी कर्नाटक में किसी भी तरह जीत दर्ज करने के लिए व्याकुल है।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस कर्नाटक में चुनाव हारने को लेकर काफी चिंतित है, क्योंकि अगर वह राज्य में चुनाव हार जाते हैं तो वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि दिल्ली में उनके पार्टी नेताओं के साथ क्या होगा।”


प्रधानमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा, "अगर कांग्रेस 15 मई को मतगणना के बाद चुनाव हार जाती है तो, पार्टी पंजाब, पुद्दुचेरी और परिवार कांग्रेस में सिमट कर रह जाएगी।" इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फरवरी में कलबुर्गी में मीडिया से कहा था, "मैं कर्नाटक के लोगों को आश्वासन देता हूं कि अगर हम आगामी विधानसभा चुनाव जीत जाएंगे, तो हम गोवा के साथ महादयी नदी मामले को सुलझाएंगे। हम राज्य में सत्ता में आने के बाद तत्काल ही इस मामले का हल निकालेंगे।"
जब हमारी सरकार थी तो, हमारा यहां तुंगा पर रिवर फ्रंट बनाने का इरादा था लेकिन कांग्रेस सरकार ने आकर इस सपने को चूर-चूर कर दिया। नामदार, आपको कभी कामदार की पीड़ा समझ नहीं आएगी। कांग्रेस के पास समस्याओं का समाधान तो है नहीं, लेकिन उनकी जख्मों पर नमक छिड़कने की आदत जाती नहीं है। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ये कांग्रेस ना हिसाब देना जानती है ना जवाब देना जानती है। ये बस झूठ बोलना जानती है। झूठ बोलने का कारोबार ही कांग्रेस का चरित्र बन गया है। कांग्रेस के C और करप्शन के C में कोई अंतर नहीं रह गया है। : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री अब शिवमोगा में जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''1991 में जब कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए तिरंगा यात्रा लेकर हम निकले थे तो शिमोगा में रात्रि प्रवास में आम सभा को सम्बोधित करने का मुझे अवसर मिला था, गुजरात के बाहर इतनी बड़ी सभा को सम्बोधित करने का वह मेरा पहला अवसर था।'' कांग्रेस पर अंग्रेजों की तरह 'देश को बांटने' का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, ''जैसे अंग्रेज़ बाटों और राज करो के रास्ते पर चलते थे वैसे ही कांग्रेस भी समाज में बांटों ,जाति में बांटों, सम्प्रदाय में तोड़ो इसी काम में लगी हुई हैं।''
मोदी ने कहा, "वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और जेडी-एस प्रतिद्वंदी थे और देवगौड़ा ने घोषणा की थी कि अगर मैं जीत गया और भाजपा सत्ता में आ गई तो वह आत्महत्या कर लेंगे। वह हमारे कट्टर प्रतिद्वंदी हैं। इसके बावजूद भी मैं हमेशा उनका आदर करता हूं।" उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा, "सभी चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण देखिए, वे दिखा रहे हैं कि जेडी-एस राज्य में तीसरे स्थान पर बनी रहेगी। अगर कोई पार्टी कर्नाटक में बदलाव ला सकती है तो वह केवल भाजपा है।"
शिमोगा रैली में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि चुनाव के बाद यह पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं रह जाएगी। यह पार्टी सिर्फ पंजाब पुडुचेरी परिवार पार्टी रह जाएगी। कांग्रेस का मंत्र है बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपए।
कर्नाटक में कांग्रेस माफिया का नेटवर्क। कांग्रेस में नेटवर्क है। टिकट चाहिए तो टेंडर निकाला जाएगा। चुनाव के बाद भी टेंडर निकाला जाएगा। घोटालों के पैसों से कांग्रेस कर रही काले कारनामें।
कांग्रेस देश को तोड़कर चुनाव जाती है। कर्नाटक में पूरी कांग्रेस परेशान है। कर्नाटक में कांग्रेस की साख दाव पर है। देश के हर कोने से कांग्रेस साफ हो चुकी है। कर्नाटक से पैसे पाइप के जरि दिल्ली जाता है।
पिछले कम समय में कांग्रेस देश के इतने सारे राज्य में हार गई है: मोदी
कांग्रेस की नीतियों के कारण आज किसानों की दुर्दशा है , हम उनके पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं: मोदी।
किसान नेता येदियुरप्पा बदल सकते हैं किसानों का भाग्य इसलिए भाजपा को वोट दें: पीएम मोदी
आधार के साथ सीधे से बैंक से ट्रांसफर शुरू किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाती है यह हमने शुरू किया। आधार के कारण जिसका हक था उसे दिया गया। सरकारी खजाने में अस्सी हजार करोड़ की जो चोरी होती थी वह हमारी सरकार में रोकी गई। 12 मई को कमल के निशान पर बटन दबाएं। भाजपा की सकार बनाएं।
केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के लिए कर्टनाक सरकार को हजारों करोड़ रुपए दिए। मगर इस सरकार ने इस पैसे को खर्च नहीं किया। हमारी सरकार ने राज्य की सड़कें चौड़ी करने के लिए चार करोड़ रुपए की लागत से अभियान चलाया है। टुमकुरु में हेलीकॉप्टर निर्माण कार्य का काम भी हमारी सरकार ने किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई छेड़ी है। जिस बेटी का जन्म नहीं उस बेटी की शादी फाइल में हो जाती थी। वह विधवा भी हो जाती थी और उसकी पेंशन भी निकाली जाती थी लेकिन कोई पूछने वाला नहीं था।
पुराने सरकारों ने हमारे खेतों में पैदा होने वाली फसल के विकास के लिए काम किया होता तो किसानों आज ऐसी मजबूरी नहीं रहना होता। 150 करोड़ मेगा फूड प्रोसेसिंग का प्लांट लगाया है गया है हमारी सरकार में। इसमें 6 हजरा से किसानों को रोजगार मिल गया। फूड प्रोसेसिंग किसानों बहुत फायदा हुआ है।
चुनाव के बाद किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। किसानों के हित में काम किया जाएगा। इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस गरीबों का बेवकूफ बनाती आई है। कांग्रेस ने मंत्रियों के खजानों को भरने का काम किया है। हमारी सरकार आने के बाद कोकोनट के व्यापार को बढ़ाने के काम किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित हो हुए कहा है कि राज्य में जेडीएस सरकार नहीं बना सकती है। इसलिए जनता को भाजपा पर भरोसा है।