Karnataka Floods & Rains News: देश के कई हिस्सों में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। बीते एक हफ्ते के अंदर देश भर में बारिश और बाढ़ के चलते 170 से अधिक लोगों की  मौत हो चुकी हैं। इस दौरान कर्नाटक के करीब 17 जिले बारिश और बाढ़ की जद में हैं। एक अगस्त से अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोग लापता हैं। सेना और एनडीआरएफ ने 5 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इस बीच बाढ़ प्रभावित रायबाग के बेलगाम में छतों पर मगरमच्छ देखे गए। बाढ़ के चलते ये जीव रिहायशी इलाके तक बहकर आ गए हैं।

कर्नाटक सीएम और गृहमंत्री ने किया था दौरा: बीएस येदियुरप्पा और गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। राज्य सरकार ने रविवार शाम मृतक आंकड़ा 40 और लापता लोगों की संख्या 14 बताई थी। वहीं कल शाम से बाढ़ में फंसे कुल 5,81,702 लोगों को निकाला जा चुका है। वहीं 1168 राहत शिविरों में 3,27,354 लोगों ने पनाह ली है। बता दें कि 50,000 से अधिक जानवरों को भी बचाया गया है। इस दौरान सोमवार को रायबाग इलाके में एक घर की छत पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मगरमच्छ लबालब पानी के बीच घर की छत पर पड़ा दिख रहा है।

Floods And Rains Hindi News, 12 August 2019 LIVE Updates: देश भर में बाढ़ और बारिश की ताजा  जानकारी के लिए क्लिक करें

[bc_video video_id=”6066679950001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

हजार करोड़ से भी ज्यादा हुआ नुकसान: सीएम येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि शुरूआती आकलन के अनुसार राज्य को बाढ़ से करीब 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और राज्य सरकार ने केन्द्र से तुरंत 3,000 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग की है। गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी उत्तर कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया था।