Kargahar Assembly Election Result 2025: बिहार की करगहर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में इस सीट के रुझान सामने आएंगे। यहां का चुनाव काफी रोचक हो चला है। यहां पर महागठबंधन की ओर से कांग्रेस और सीपीआई दोनों पार्टी एक दूसरे के आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक संतोष मिश्रा को टिकट दिया है तो सीपीआई ने महेंद्र प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, इस सीट से जेडीयू ने पूर्व विधायक बशिष्ठ सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि जन सुराज की ओर से भोजपुरी गायक रितेश पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही बसपा ने भी उदय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
| पार्टी | उम्मीदवार | मत |
| कांग्रेस | संतोष मिश्रा | |
| जन सुराज | रितेश पांडे | |
| जेडीयू | बशिष्ठ सिंह | |
| सीपीआई | महेंद्र प्रसाद गुप्ता | |
| बसपा | उदय प्रताप सिंह |
करगहर विधानसभा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो साल 2008 में यह अस्तित्व में आई थी। जिसके बाद से अब तक यहां पर तीन चुनाव हुए हैं जिसमें से दो बार यहां पर जनता दल यूनाइटेड ने जीत दर्ज की है। जबकि पिछले बार कांग्रेस के संतोष मिश्रा ने चुनाव जीता था। वो इस बार भी चुनावी मैदान में हैं। जबकि जेडीयू ने पूर्व विधायक बशिष्ठ सिंह को टिकट दिया है।
Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार
साल 2020 करगहर विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए करगहर विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से कांग्रेस के संतोष मिश्रा को 4,083 वोटों से जीत मिली थी। संतोष मिश्रा को 59,763 वोट मिले, जबकि जेडीयू के बशिष्ठ सिंह को 55,680 वोट मिले। वहीं बसपा के उदय प्रताप सिंह को 47,680 वोट मिले। इसके अलावा लोजपा के राकेश कुमार सिंह को 16,988 वोट मिले थे।
| दल | प्रत्याशी | वोट |
| कांग्रेस | संतोष मिश्रा | 59,763 |
| जेडीयू | बशिष्ठ सिंह | 55,680 |
| बसपा | उदय प्रताप सिंह | 47,680 |
साल 2015 करगहर विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 में हुए करगहर विधानसभा चुनाव की बात करें तो जेडीयू के बशिष्ठ सिंह ने 12,907 वोटों से जीत दर्ज की थी। बशिष्ठ सिंह को 57,018 वोट मिले, जबकि आरएलएसपी के बीरेंद्र कुमार सिंह को 44,111 वोट मिले। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार आलोक कुमार सिंह को 27,454 वोट मिले। इसके अलावा बसपा के मोहम्मद शमीम शाह को 23,677 वोट मिले थे।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| जेडीयू | बशिष्ठ सिंह | 57,018 |
| आरएलएसपी | बीरेंद्र कुमार सिंह | 44,111 |
| निर्दलीय | आलोक कुमार सिंह | 27,454 |
| बसपा | मोहम्मद शमीम शाह | 23,677 |
