Karakat Assembly Election Result 2025: बिहार की काराकाट विधानसभा सीट पर भाकपा माले के अरुण सिंह ने जीत हासिल की है। अरुण सिंह को काराकाट के लोगों ने 74157 वोट दिए। यहां दूसरे नंबर पर जदयू के महाबली सिंह रहे। उन्हें 71,321 वोट मिले जबकि तीसरे स्थान पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (23469 वोट) रहीं।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | महाबली सिंह | जदयू | 71,321 |
| 2 | अरुण सिंह (जीते) | भाकपा माले | 74157 |
| 3 | योगेंद्र सिंह | जन सुराज | 7503 |
| 4 | ज्योति सिंह | निर्दलीय | 23469 |
काराकाट विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
काराकाट विधानसभा सीट पर साल 2020 में मुख्य मुकाबला भाकपा माले के अरुण सिंह और बीजेपी के राजेश्वर सिंह के बीच हुआ था। अरुण सिंह ने 82,700 वोट हासिल कर काराकाट विधानसभा सीट जीती थी जबकि एनडीए के राजेश्वर सिंह को 64,511 वोटों से संतोष करना पड़ा।
Bihar Election Results | Bihar All Seats Election Results
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | अरुण सिंह | भाकपा माले | 82,700 |
| 2 | राजेश्वर सिंह | बीजेपी | 64,511 |
काराकाट विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
इससे पहले साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में काराकाट विधानसभा सीट पर राजद के संजय कुमार सिंह ने 59720 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। तब इस चुनाव में बीजेपी के राजेश्वर सिंह को 47601 वोट और भाकपा माले के अरुण सिंह को 23534 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | संजय कुमार सिंह | राजद | 59720 |
| 2 | राजेश्वर सिंह | बीजेपी | 47601 |
| 3 | अरुण सिंह | भाकपा माले | 23534 |
काराकाट विधानसभा चुनाव परिणाम 2010
बात अगर साल 2010 के विधानसभा चुनाव की करें तो इस चुनाव में जदयू के टिकट पर लड़े राजेश्वर सिंह को जीत मिली थी जबकि दूसरे नंबर पर राजद के मुन्ना राय रहे थे। मुन्ना राय को 38,336 जबकि भाकपा माले के अरुण सिंह को 23,179 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | राजेश्वर सिंह | जदयू | 49,751 |
| 2 | मुन्ना राय | राजद | 38,336 |
| 3 | अरुण सिंह | भाकपा माले | 23,179 |
यह भी पढ़ें: गांव की पगडंडी से सत्ता की कुर्सी तक… इंजीनियरिंग छात्र नीतीश कुमार कैसे बने बिहार के सबसे टिकाऊ सीएम
