मानवता को शर्मसार करने वाली खबर इस बार यूपी के कानपुर से सामने आई है। जहां शॉपिंग करके लौट रही एक महिला के साथ आरोपी ने गिराकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

आरोपी को पकड़ने के लिए कानपुर पुलिस ने 2 किलोमीटर के दायरे में लगे 200 सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पुलिस ने हुलिया के आधार पर पांच लड़कों से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद आरोपी की पहचान हुई। घटना के दौरान पीड़िता ने आरोपी के हाथ पर दांत से काटा था जिसके वजह से पुलिस को आरोपी को पकड़ने में थोड़ी सहुलियत हुई।

बीते 14 मई को महिला कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से खरीदारी करके घर जा रही थी कि इसी बीच नमक फैक्ट्री के पास एक युवक ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। धक्का लगने की वजह से महिला गिर गई बस इतने में ही आरोपी ने महिला के ऊपर चढ़कर रेप करने की कोशिश करने लगा। लेकिन महिला ने अपने दिमाग का सही प्रयोग करते हुए पहले तो जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और साथ आरोपी के हाथ पर काट कर उसका हाथ लहूलुहान कर दिया। ऐसी स्थिति में पकड़ने के डर से आरोपी महिला को छोड़कर वहां से भाग गया।

हाथ पर दांत के निशान से हुई पहचान

मामले को लेकर डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर हिरासत में लिए गए युवकों में आरोपी आकिब भी था। पकड़ने जाने पर तो आरोपी तो कुछ नहीं बताया लेकिन उसके हाथ में लगी चोट के बारे में पूछताछ की गई तो आरोपी उसका सही जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पीड़िता ने जब बताया कि उसने आरोपी के हाथ पर काटा था। पीड़िता को देखने और सच बाहर आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।

आरोपी के पास से मिला तमंचा

वहीं आरोपी का इससे पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले ही आरोपी पर चार पुलिस केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बैग भी बरामत हुआ है। बैग में से पुलिस को एक तमंचा और दो आपत्तिजनक तस्वीर मिली है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी के अनुसार वो नशे में था। इस वजह से महिला को अकेला जाता देख उसका पीछा करने लगा और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। वहीं कानपुर पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है कि इससे पहले भी उसने किसी अन्य महिला पर हमला या रेप करने की कोशिश तो नहीं थी।