Kadwa Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कदवा सीट को काफी अहम माना जाता है। इस सीट पर एक बार फिर रोचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इस बार कदवा सीट से कांग्रेस ने फर शकील अहमद खान को अपना उम्मीदवार बनाया है और जेडीयू ने यहां से दुलाल चंद्र गोस्वामी को मौका दिया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शकील अहमद खान ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 71,167 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रभूषण ठाकुर रहे, जिन्हें 38,865 वोट हासिल हुए थे। वहीं, जेडीयू प्रत्याशी सूर्य प्रकाश राय को मात्र 31,779 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी?
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजे | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| शकील अहमद खान | कांग्रेस | जीते | 71,267 | 42% |
| चंद्रभूषण ठाकुर | एलजेपी | दूसरा स्थान | 38,865 | 22.90% |
| सूर्य प्रकाश राय | जेडीयू | तीसरा स्थान | 31,779 | 18.73% |
2015 में भी कांग्रेस का दबदबा
2015 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस के शकील अहमद खान ने जीत हासिल की थी। उन्हें उस वक्त 56,141 वोट मिले थे। भाजपा ने तब भी कड़ी टक्कर दी थी — उनके प्रत्याशी चंद्रभूषण ठाकुर को 50,342 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। उसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हेमराज सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें 23,665 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजे | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| शकील अहमद खान | कांग्रेस | जीते | 56,141 | 35.45% |
| चंद्रभूषण ठाकुर | भाजपा | दूसरा स्थान | 50,342 | 31.79% |
| हेमराज सिंह | निर्दलीय | तीसरा स्थान | 23,665 | 14.94% |
2010 में भाजपा का कब्जा
2010 के विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी। भोला राय ने पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 38,225 वोट मिले थे। सीपीआई प्रत्याशी हेमराज सिंह ने 19,858 वोट के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, तीसरे पायदान पर राजद उम्मीदवार ख्वाजा बहाउद्दीन अहमद रहे, जिन्हें 18,167 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजे | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
| भोला राय | भाजपा | जीते | 38,225 | 31.86% |
| हेमराज सिंह | एनसीपी | दूसरा स्थान | 19,858 | 16.55% |
| ख्वाजा बहाउद्दीन अहमद | राजद | तीसरा स्थान | 18,167 | 15.14% |
कदवा सीट का जातीय समीकरण
कदवा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुस्लिम-यादव समीकरण यहां की हार-जीत तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पिछले दो चुनावों से कांग्रेस के लिए कदवा सीट एक मजबूत गढ़ बन चुकी है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE: यहां जानें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कौन चल रहा आगे
