दक्षिणी दिल्‍ली के बेर सराय में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एक छात्र का शव मिला है। उसके कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि 26 साल के दुष्‍यंत का शव पंखे से लटका हुआ था। वह जेएनयू का पीएचडी स्कॉलर था।

पुलिस के मुताबिक दुष्‍यंत यूपी के बरेली का रहने वाला था। उसने सुसाइड नोट में व्यक्तिगत समस्याओं, पारिवारिक समस्याओं और एक महिला के साथ संबंधों की बात लिखी है। डीसीपी (दक्षिण) प्रेमनाथ ने बताया कि हमें सुबह इसकी जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हमने परिवार को सूचना दे दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुष्यंत का शव जिस कमरे में मिला, वह उसने किराए पर ले रखा था। उसकी बिल्डिंग में नौ सिंगल कमरे हैं। सभी कमरे छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को किराए पर दिए हुए हैं।