Jhajha Assembly Election Result 2025: बिहार के जमुई जिले की झाझा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद जदयू के दामोदर रावत 4134 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद के जय प्रकाश यादव के पक्ष में अब तक 3087 वोट ही गिने गए हैं। एनडीए का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू के दामोदर रावत ने करीबी मुकाबले में राजद के राजेंद्र प्रसाद को हराया था।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में झाझा विधानसभा सीट पर जदयू के दामोदर रावत को 76,972 वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजद के राजेंद्र प्रसाद ने 75,293 वोट हासिल हुए। इस चुनाव में बीएसपी के बिनोद यादव और लोजपा के रबिंद्र यादव को क्रमश: 13,479 और 11,762 वोट हासिल हुए।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | दामोदर रावत | जदयू | 76,972 |
| 2 | राजेंद्र प्रसाद | राजद | 75,293 |
| 3 | बिनोद यादव | बीएसपी | 13,479 |
| 4 | रबिंद्र यादव | लोजपा | 11,762 |
झाझा विधानसभा चुनाव परिणाम 2015: Jhajha Assembly Constituency Election Result
बात अगर साल 2015 बिहार विधानसभा चुनाव की करें तो झाझा विधानसभा सीट पर बीजेपी के रबिंद्र यादव 65,537 वोट हासिल कर चुनाव जीतने में सफल रहे जबकि जदयू के दामोदर रावत को 43,451 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर रहे बिनोद यादव को 20,745 वोट जबकि चौथे स्थान पर रहे बसपा के आबिद कौसर को 11,444 वोट प्राप्त हुए।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | रबिंद्र यादव | बीजेपी | 65,537 |
| 2 | दामोदर रावत | जदयू | 43,451 |
| 3 | बिनोद यादव | निर्दलीय | 20,745 |
| 4 | आबिद कौसर | बसपा | 11,444 |
झाझा विधानसभा चुनाव परिणाम 2010: Jhajha Assembly Constituency Election Result
इससे पहले साल 2010 के विधानसभा चुनाव में भी झाझा विधानसभा सीट पर जदयू के दामोदर रावत ने जीत दर्ज की थी। दामोदर रावत ने इस चुनाव में 48,080 वोट हासिल किए जबकि दूसरे नंंबर पर रहे राजद के बिनोद प्रसाद को 37,876 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर झामूमो के आबिद कौसर को 8,736 और चौथे स्थान पर कांग्रेस के मोहम्मद इरफान को 8,286 वोटों से संतोष करना पड़ा।
Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | दामोदर रावत | जदयू | 48,080 |
| 2 | बिनोद प्रसाद | राजद | 37,876 |
| 3 | आबिद कौसर | झामूमो | 8,736 |
| 4 | मोहम्मद इरफान | कांग्रेस | 8,286 |
