Jamui Assembly Election Result 2025: जमुई विधानसभा सीट पर बीजेपी की श्रेयसी सिंह ने जीत हासिल की है। यहां उन्हें 123868 वोट हासिल हुए और उन्होंने राजद के मोहम्मद शमशाद आलम को 54498 वोटों से हराया। राजद प्रत्याशी को इस सीट पर 69370 वोट मिले।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
|---|---|---|---|
| 1 | महावीर यादव | बसपा | 1392 |
| 2 | मो. शमशाद आलम | राजद | 69370 |
| 4 | श्रेयसी सिंह | बीजेपी | 123868 |
| 5 | अनिल प्रसाद शाह | जनसुराज | 5905 |
| 7 | अमरेंद्र | निर्दलीय | 4982 |
श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा सीट से पिछला चुनाव भी जीती थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां पर राजद के विजय प्रकाश को भारी अंतर से हराया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जमुई विधानसभा सीट पर बीजेपी की श्रेयसी सिंह ने 79,603 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस सीट पर उन्होंने अपने से बीस साल बड़े 50 वर्षीय राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 41,049 वोटों से मात दी।
जुमई विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 38,554 वोटों से संतोष करना पड़ा। यहां जन अधिकार पार्टी के मोहम्मद शमशाद आलम को 17,800 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी सुजाता सिंह को 17,502 वोट जबकि रालोसपा के अजय प्रताप को 15,712 वोट प्राप्त हुए।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | श्रेयसी सिंह | बीजेपी | 79,603 |
| 2 | विजय प्रकाश | राजद | 41,049 |
| 3 | मोहम्मद शमशाद आलम | जन अधिकारी पार्टी | 17,800 |
| 4 | सुजाता सिंह | निर्दलीय | 17,502 |
| 5 | अजय प्रताप | रालोसपा | 15,712 |
जमुई विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
साल 2015 में जमुई सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में राजद के विजय प्रकाश ने बीजेपी के अजय प्रताप को हराया था। इस चुनाव में राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 66,577 वोट मिले थे जबकि अजय प्रताप को 58,328 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी रबिंद्र कुमार मंडल को 8267 वोटों से संंतोष करना पड़ा।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | विजय प्रकाश | राजद | 66,577 |
| 2 | अजय प्रताप | बीजेपी | 58,328 |
| 3 | रबिंद्र कुमार मंडल | निर्दलीय | 8267 |
जमुई विधानसभा चुनाव 2010
इससे पांच साल पहले साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर जदयू के अजय प्रताप ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में अजय प्रताप को 60,130 वोट प्राप्त हुए जबकि राजद के विजय प्रकाश को 35663 वोटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी अजय मंंडल को महज 11,687 वोट हासिल हुए, जो कुल वोटों के दस प्रतिशत से भी कम थे।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | अजय प्रताप | जदयू | 60,130 |
| 2 | विजय प्रकाश | राजद | 35663 |
| 3 | अजय मंडल | कांग्रेस | 11,687 |
बिहार चुनाव परिणाम
| क्रम | पार्टी का नाम | सीटें जीती | वोट शेयर % |
|---|---|---|---|
| 1 | भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 89 | 20.87% |
| 2 | जनता दल (यूनाइटेड) – JD(U) | 85 | 18.91% |
| 3 | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 25 | 22.76% |
| 4 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) | 6 | 8.46% |
| 5 | लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – LJP(RV) | 19 | 5.11% |
| 6 | AIMIM | 5 | 2.07% |
| 7 | हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – HAMS | 5 | 1.14% |
| 8 | राष्ट्रीय लोक मोर्चा | 4 | 0.97% |
| 9 | निर्दलीय | 9 | 4.66% |
| 10 | CPI (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) (लिबरेशन) | 2 | 3.05% |
| 11 | बहुजन समाज पार्टी (BSP) | 1 | 1.52% |
| 12 | जन सुराज पार्टी (JSP) | 0 | 3.44% |
| 13 | विकासशील इंसान पार्टी (VIP) | 0 | 1.57% |
