Jamui Assembly Election Result 2025: जमुई विधानसभा सीट पर बीजेपी की श्रेयसी सिंह ने जीत हासिल की है। यहां उन्हें 123868 वोट हासिल हुए और उन्होंने राजद के मोहम्मद शमशाद आलम को 54498 वोटों से हराया। राजद प्रत्याशी को इस सीट पर 69370 वोट मिले।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1 महावीर यादवबसपा1392
2मो. शमशाद आलमराजद69370
4श्रेयसी सिंहबीजेपी123868
5अनिल प्रसाद शाहजनसुराज5905
7अमरेंद्रनिर्दलीय4982

श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा सीट से पिछला चुनाव भी जीती थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां पर राजद के विजय प्रकाश को भारी अंतर से हराया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जमुई विधानसभा सीट पर बीजेपी की श्रेयसी सिंह ने 79,603 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस सीट पर उन्होंने अपने से बीस साल बड़े 50 वर्षीय राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 41,049 वोटों से मात दी।

जुमई विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 38,554 वोटों से संतोष करना पड़ा। यहां जन अधिकार पार्टी के मोहम्मद शमशाद आलम को 17,800 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी सुजाता सिंह को 17,502 वोट जबकि रालोसपा के अजय प्रताप को 15,712 वोट प्राप्त हुए।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1श्रेयसी सिंहबीजेपी79,603
2विजय प्रकाशराजद41,049
3मोहम्मद शमशाद आलमजन अधिकारी पार्टी17,800
4सुजाता सिंहनिर्दलीय17,502
5अजय प्रतापरालोसपा15,712

जमुई विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

साल 2015 में जमुई सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में राजद के विजय प्रकाश ने बीजेपी के अजय प्रताप को हराया था। इस चुनाव में राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 66,577 वोट मिले थे जबकि अजय प्रताप को 58,328 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी रबिंद्र कुमार मंडल को 8267 वोटों से संंतोष करना पड़ा।

Bihar Election Result 2025

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1विजय प्रकाशराजद66,577
2 अजय प्रतापबीजेपी58,328
3रबिंद्र कुमार मंडलनिर्दलीय8267

जमुई विधानसभा चुनाव 2010

इससे पांच साल पहले साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर जदयू के अजय प्रताप ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में अजय प्रताप को 60,130 वोट प्राप्त हुए जबकि राजद के विजय प्रकाश को 35663 वोटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी अजय मंंडल को महज 11,687 वोट हासिल हुए, जो कुल वोटों के दस प्रतिशत से भी कम थे।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1अजय प्रतापजदयू60,130
2विजय प्रकाशराजद35663
3अजय मंडलकांग्रेस11,687

बिहार चुनाव परिणाम

पार्टी की सीटें और वोट शेयर (उच्च से निम्न)
एनडीए (BJP, JD(U), LJP(RV), HAMS, RLM)
विपक्ष (RJD, INC, CPI(ML), VIP, JSP)
अन्य (AIMIM, निर्दलीय, BSP)
अन्य
क्रमपार्टी का नामसीटें जीतीवोट शेयर %
1भारतीय जनता पार्टी (BJP)8920.87%
2जनता दल (यूनाइटेड) – JD(U)8518.91%
3राष्ट्रीय जनता दल (RJD)2522.76%
4भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)68.46%
5लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – LJP(RV)195.11%
6AIMIM52.07%
7हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – HAMS51.14%
8राष्ट्रीय लोक मोर्चा40.97%
9निर्दलीय94.66%
10CPI (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) (लिबरेशन)23.05%
11बहुजन समाज पार्टी (BSP)11.52%
12जन सुराज पार्टी (JSP)03.44%
13विकासशील इंसान पार्टी (VIP)01.57%
जनसत्ता InfoGenIE