जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे गए। हालांकि भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में मंगलवार सुबह 8:45 बजे से ही पाकिस्तानी सैनिक लगातार फायरिंग कर रहे हैं। हालांकि इसमें किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि सोमवार को भी पाकिस्तानी ने पुंछ जिले के मेंधार और बालकोट इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। वहीं एक रविवार को पुंछ सेक्टर और एलओसी पर घुसपैठ को अंजाम देने के इरादे से फायरिंग की गई थी। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे।
#SpotVisuals : Ceasefire violation by Pakistan on since morning in Nowshera sector of Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/qpJwhoAgh6
— ANI (@ANI) November 8, 2016
Nowshera (J&K): Locals show remains of mortar shells fired from across the border during ceasefire violations by Pakistan pic.twitter.com/z1LmdwWibu
— ANI (@ANI) November 8, 2016
गौरतलब है कि अगस्त में सीमा पार से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना की सैन्य छावनी पर हमले को अंजाम दिया था। इस आतंकी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे। इस जवाब में भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस ऑपरेशन में सेना 40 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद से लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लक्षित हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक्स) के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक स्थित रिहाइशी इलाकों और भारतीय चौकियों पर निशाना साधते हुए संघर्ष विराम की लगभग 100 घटनाएं हो चुकी हैं।