Jalandhar Municipal Corporation: आम आदमी पार्टी के वनीत धीर (Vaneet Dheer) को नवनिर्वाचित पार्षदों की मौजूदगी में बहुमत के साथ नगर निगम जालंधर का मेयर (Jalandhar Mayor) चुना गया। बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है। वनीत धीर पूर्व बीजेपी नेता और आरएसएस कार्यकर्ता हैं। वह नगर निगम चुनाव से पहले दूसरी बार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने वार्ड 62 से 3,596 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। धीर की पत्नी श्वेता धीर पहले बीजेपी के टिकट पर पार्षद रह चुकी हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मेयर और डिप्टी मेयर्स के नामों का ऐलान किया। इन फैसलों को एक बैठक के दौरान औपचारिक रूप दिया गया जिसमें पार्टी के पंजाब प्रमुख अमन अरोड़ा, मंत्रियों और विधायकों समेत प्रमुख आप नेताओं ने हिस्सा लिया। भगवंत मान ने तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आप सरकार जालंधर के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भगवंत मान ने कहा कि शहर का विकास ही हमारा पहला काम होगा।

अमन अरोड़ा ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप मेयर की नियुक्ति से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आप ने हमेशा काम को पहले रखा है और अब जालंधर विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। अरोड़ा ने आगे कहा कि जालंधर के लोगों ने नगर निगम चुनाव में आप को बहुमत दिया है। इससे पार्टी के लिए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाना संभव हो गया।

दिल्ली पुलिस ने विधायक मोहिंदर गोयल को पूछताछ के लिए बुलाया

आप ने कितनी सीटें जीतीं

जालंधर नगर निगम में कुल 85 वार्ड हैं। आप ने इसमें 38 सीटें जीतीं। यह 43 के बहुमत के आंकड़े से पांच कम है। पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर चुने गए पार्षदों के अलावा दो निर्दलीयों का समर्थन हासिल करके कब्जा जमा लिया। सदन में अब आप के पास 46 सीटें हैं। चुने गए पार्षदों में आधी संख्या महिलाओं की है। कांग्रेस विधायक बावा हेनरी ने एक महिला को अहम पद पर नियुक्त करने में विफल रहने के लिए आप की आलोचना की। हेनरी ने कहा कि यह निराशाजनक है कि महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करने वाली आप ने अहम भूमिकाओं में उनके प्रतिनिधित्व को नजरअंदाज कर दिया।

जालंधर को बदलना टारगेट- वनीत धीर

अरोड़ा ने आलोचना को खारिज करते हुए महिला वोटर्स के बीच पार्टी के भरोसे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम उनके भरोसे के कारण यहां हैं। विपक्ष जो चाहे कह सकता है, लेकिन हमारा ध्यान नतीजे देने पर है। धीर ने पार्टी के लिए अपना आभार जताया है और विकास के लिए काम करने की कसम खाई। धीर ने कहा कि यह सेवा करने का मौका है। अगले पांच सालों में मेरा टारगेट जालंधर को बदलना है। केजरीवाल का बयान, बीजेपी का मार्च… पढ़ें पूरी रिपोर्ट…