Jagdishpur Assembly Election Result 2025: भोजपुर जिले की जगदीशपुर विधानसभा पर वोटों की गिनती शुरू होने जा रही है। जगदीशपुर विधानसभा आरा लोकसभा का हिस्सा है। जहां से मौजूदा विधायक राजद के राम विशुन यादव हैं। हालांकि इस बार राजद ने किशोर कुनाल पर दांव लगाया है। जबकि जेडीयू ने अपने पुराने नेता और पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं जन सुराज ने विजय सिंह को टिकट दिया है। इन सभी के राजनीतिक किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। जिसकी आज गिनती होनी है।
| पार्टी | उम्मीदवार | मत |
| जेडीयू | भगवान सिंह कुशवाहा | |
| राजद | किशोर कुनाल | |
| जन सुराज | विजय सिंह |
जगदीशपुर विधानसभा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां से सबसे ज्यादा 4 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उसके बाद तीन बार राजद ने जबकि जदयू और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो-दो बार जीत दर्ज की है। वहीं प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल, इंडियन पीपुल्स फ्रंट, जनता और समता पार्टी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। पिछले तीन चुनाव से यहां पर राजद की जीत हो रही है।
साल 2020 जगदीशपुर विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए जगदीशपुर विधानसभा की बात करें तो यहां से राजद के राम विशुन यादव ने 22 हजार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। राम विशुन को 66,632 वोट मिले थे, जबकि लोजपा के भगवान सिंह कुशवाहा को 44,525 वोट मिले। वहीं जेडीयू के शुषुम लता को 29,362 वोट मिले।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| राजद | राम विशुन यादव | 66,632 |
| लोजपा | भगवान सिंह कुशवाहा | 44,525 |
| जेडीयू | शुषुम लता | 29,362 |
साल 2015 जगदीशपुर विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 में हुए जगदीशपुर विधानसभा चुनाव की बात करें तो जदयू और राजद एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी। जिस वजह से यहां से राजद के राम विशुन यादव ने चुनाव लड़ा और उन्हें 10 से अधिक मतों से जीत मिली। राम विशुन को 49,020 वोट मिले। जबकि एनडीए की ओर से आरएलएसपी के उम्मीदवार रहे राकेश रौशन को 38,825 वोट मिले। वहीं सीपीआई (एमएल) के चंद्रदीप सिंह को 18,154 वोट मिले थे।
| दल | उम्मीदवार | वोट |
| राजद | राम विशुन यादव | 49,020 |
| आरएलएसपी | राकेश रौशन | 38,825 |
| सीपीआई (एमएल) | चंद्रदीप सिंह | 18,154 |
Bihar Election Result 2025 LIVE । यहां देखिए चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़े
