(21 जून) गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में करोड़ों लोगों ने एक साथ योग किया। इस बेहद ही खास मौके पर एक लड़की के योग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की ने घोड़े पर बैठकर एक योग किया है। इंदौर के एमपी राइडिंग क्लब की सदस्य जूही ने घोड़े पर योग कर सबको हैरान कर दिया।

मयूरासन, शीर्षासन, चक्रासन, वृश्चिकासन, शलभासन जैसे कठिन आसनों को इन लड़कियों ने घोड़े पर बैठकर किया। यह सच है कि इन आसनों को करने में अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाए। लेकिन इस लड़की ने घुड़सवारी करते हुए योगा कर सबको हैरत में डाल दिया। अब तक पानी में योग को कठिन योग माना जाता था, लेकिन इस लड़की ने घोड़े पर बैठकर योग कर सबको हैरान कर दिया। सभी लोग इस लड़की का वीडियो देख आश्चर्यचकित हैं। घोड़े पर आसन करने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह लड़की बड़े आराम से योग की विभिन्न मुद्राओं को घोड़े पर बैठकर करती है।

आपको बता दें कि इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देहरादून में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग किया। प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि हर भारतीयों के लिए यह बेहद ही गौरव की बात है कि सारा विश्व योग दिवस मना रहा है। पीएम ने कहा कि देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागो तक, जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक योग ही योग है। पीएम ने यह भी कहा कि योग तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का काम करता है।

इधऱ योगगुरु रामदेव ने राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में एक लाख से अधिक लोगों के साथ एक ही जगह पर योग कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। कई विद्यार्थियों ने भी इस योग में हिस्सा लिया। समारोह में रामदेव ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास लोगों को करवाया। कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित कई बीजेपी नेता मौजूद थे। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने योग किया।