मध्यप्रदेश के इंदौर में भारत की 39 वर्षीय शेफ ने सबसे लम्बे समय तक खाना पकाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह से उन्होंन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। विश्व रिकार्ड बनाने वाली लता टंडन ने मंगलवार (26 नवंबर) को संवाददाताओं को बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने उनके इस कारनामे को ‘लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत)’ के रूप में मान्यता दिया है। इस तरह से मान्यता देते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र भी जारी किया है। अपने इस रिकॉर्ड से वह बहुत खुश हैं।

87 घंटे में करीब 1,600 केजी खाना पकायाः मध्यप्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाली टंडन ने बताया कि उन्होंने इसी शहर के एक होटल में तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक करीब 1,600 किलोग्राम खाना पकाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज के सामने इस रिकॉर्ड का दावा पेश भी किया था। इस दौरान उन्होंने गैस के चूल्हे पर आठ बर्नरों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने चावल के अलग-अलग पकवान, छोले, राजमा, कई तरह की दालें, कढ़ी, वड़ा पाव, सैंडविच, हलवा और खीर समेत कोई 30 व्यंजन पकाए थे।

Hindi News Today, 26 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

बने खाने को अनाथ बच्चों को खिलायाः मामले में टंडन ने बताया कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए उनका पकाया खाना करीब 20,000 लोगों को खिलाया गया। उनके खाने को जिन लोगों में सौंपा गया उन्मे अनाथालय में रहने वाले बच्चे, दिव्यांग लड़के-लड़कियां और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत का पारंपरिक खाना हर मामले में बेहतरीन है। मैं इस खाने के स्वाद को दुनिया भर में पहुंचाना चाहती हूं।’

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्जः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज एक संस्था है जो दुनिया भर में बन रहे रिकॉर्ड्स को दर्ज करता है। यह पहली बार 1955 में पब्लिश हुई थी। इसके ऑथर क्रेग ग्लेनडे हैं। यह रिकॉर्ड हर भाषा में पाई जाती है। भारत में भी कई लोगों ने इस रिकॉर्ड को बनाया है।