एक महिला ने आरोप लगाया है कि कोलकाता से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उसका यौन शोषण हुआ। आरोप उसी फ्लाइट में सफर करने वाले एक मुसाफिर पर है। महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना विमान उड़ने से ऐन पहले हुई।
11 जनवरी की सुबह जब लोग विमान में सवार हो रहे थे, तभी उसमें बैठी एक महिला चिल्लाने लगी। पूछने पर उसने बताया कि बगल की सीट पर बैठे शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों को विमान से उतार दिया गया। विमान ने समय से उड़ान भरी। महिला एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले जाई गई। वहां उसने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुरुष यात्री को पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।