उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल के जर्जर होने के बाद अब उसी के पास कांच का एक नया पुल बनाया जाएगा। नया पुल पारदर्शी कांच से तैयार किया जाएगा। इस पुल को दो लेन में बनाने की तैयारी है जिस पर आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। इसकी बनावट की बात करें तो इसमें 80 मिलीमीटर की मोटाई वाला कांच इस्तेमाल किया जाएगा। कई दिनों से लक्ष्मण झूला पुल की जर्जर हालत के कारण सरकार ने इसे बंद कर दिया है। इस नए पुल से भी सैलानी ऊंचाई से मां गंगा की बहती धारा का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमालः इस परियोजना पर कार्य कर रहे असिसटेंट इंजिनियर एसएस गोयल ने बताया कि लक्ष्मण झूला पुल के पास ही 60 मीटर की दूरी पर नया पुल बनाया जाएगा। इंजीनियरों ने पूरी साइट का सर्वे करने के बाद बताया कि नए पुल को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर बनाया जाएगा।
National Hindi News, 30 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
Bihar News Today, 30 July 2019: बिहार से जुड़ी सभी खास खबरों के लिए क्लिक करें
पर्यटकों की आवाजाही में होगा इजाफा: अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह कांच का पुल ऋषिकेश घूमने के लिए आने वाले सैलानियों की पहली पसंद बनेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह भारत का पहला कांच का पुल होगा। इसके निर्माण से पर्यटकों की संख्या में भी खासा इजाफा होने की उम्मीद है। लक्ष्मण झूले का निर्माण कई दशकों पहले हुआ था। यह लंबे समय से दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। ऋषिकेश के आसपास कई पर्यटक स्थल हैं। यह जगह योग, अध्यात्म के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी खासी चर्चित है।