Imamganj Assembly Election Result 2025: इमामगंज विधानसभा सीट पर कुछ देर में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।बिहार की इमामगंज विधानसभा सीट पर दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रितु प्रिया चौधरी 8274 वोट पाकर सबसे आगे चल रही हैं। 574 वोटों से पीछे चल रहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी को 7700 वोट मिले हैं। वहीं जन सुरात पार्टी के डॉक्टर अजीत कुमार 1198 वोट पाकर कुल 7076 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1दीपा कुमारीHAM(S)
2ऋतु प्रिया चौधरीराजद
3डॉक्टर अजीत कुमारजन सुराज

इमामगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

पिछले विधानसभा चुनाव में इमामगंज विधानसभा सीट पर HAM(S) के जीतन राम मांझी ने राजद के उदय नारायण चौधरी को हराया था। इस चुनाव में जीतन राम मांझी को 78,762 वोट जबकि उनके सामने लड़े उदय नारायण चौधरी को 62,728 वोट प्राप्त हुए। लोजपा के टिकट पर इमामगंज से चुनाव लड़ी कुमारी शोभा सिन्हा तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 14,197 वोटों से संतोष करना पड़ा।

Bihar Election Results Live | Bihar All Seats Election Results Live

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1जीतन राम मांझीHAM(S)78,762
2उदय नारायण चौधरीराजद62,728
3कुमारी शोभा सिन्हालोजपा14,197

इमामगंंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

साल 2015 में भी इमामगंज विधानसभा चुनाव पर HAM(S) के जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में जीतन राम मांंझी को 79,389 वोट मिले जबकि जदयू के उदय नारायण चौधरी को 49,981 वोट हासिल हुए।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1जीतन राम मांझीHAM(S)79,389
2उदय नारायण चौधरीजदयू49,981

इमामगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2010

इमामगंज विधानसभा सीट पर साल 2010 में जदयू के उदय नारायण चौधरी ने जीत हासिल की। उदय नारायण चौधरी को इस चुनाव में 44,126 वोट मिले जबकि उनके सामने चुनाव लड़े राजद के रौशन कुमार को 42,915 वोट मिले। इस चुनाव में तीसरे नंंबर पर रहे कांग्रेस के सुजीत मांझी को 4478 वोट हासिल हुए। इमामगंज विधानसभा सीट पर उदय नारायण चौधरी पांच बार विधायक रह चुके हैं।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1उदय नारायण चौधरीजदयू44,126
2रौशन कुमारराजद42,915
3सुजीत मांझीकांग्रेस4478