Imamganj Assembly Election Result 2025: इमामगंज विधानसभा सीट पर कुछ देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इमामगंज विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला राजद की ऋतु प्रिया चौधरी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर (HAM(S)) की दीपा कुमारी के बीच है। जन सुराज पार्टी ने इमामगंज विधानसभा सीट पर डॉक्टर अजीत कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | दीपा कुमारी | HAM(S) | |
| 2 | ऋतु प्रिया चौधरी | राजद | |
| 3 | डॉक्टर अजीत कुमार | जन सुराज |
इमामगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
पिछले विधानसभा चुनाव में इमामगंज विधानसभा सीट पर HAM(S) के जीतन राम मांझी ने राजद के उदय नारायण चौधरी को हराया था। इस चुनाव में जीतन राम मांझी को 78,762 वोट जबकि उनके सामने लड़े उदय नारायण चौधरी को 62,728 वोट प्राप्त हुए। लोजपा के टिकट पर इमामगंज से चुनाव लड़ी कुमारी शोभा सिन्हा तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 14,197 वोटों से संतोष करना पड़ा।
Bihar Election Results Live | Bihar All Seats Election Results Live
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | जीतन राम मांझी | HAM(S) | 78,762 |
| 2 | उदय नारायण चौधरी | राजद | 62,728 |
| 3 | कुमारी शोभा सिन्हा | लोजपा | 14,197 |
इमामगंंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
साल 2015 में भी इमामगंज विधानसभा चुनाव पर HAM(S) के जीतन राम मांझी ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में जीतन राम मांंझी को 79,389 वोट मिले जबकि जदयू के उदय नारायण चौधरी को 49,981 वोट हासिल हुए।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | जीतन राम मांझी | HAM(S) | 79,389 |
| 2 | उदय नारायण चौधरी | जदयू | 49,981 |
इमामगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2010
इमामगंज विधानसभा सीट पर साल 2010 में जदयू के उदय नारायण चौधरी ने जीत हासिल की। उदय नारायण चौधरी को इस चुनाव में 44,126 वोट मिले जबकि उनके सामने चुनाव लड़े राजद के रौशन कुमार को 42,915 वोट मिले। इस चुनाव में तीसरे नंंबर पर रहे कांग्रेस के सुजीत मांझी को 4478 वोट हासिल हुए। इमामगंज विधानसभा सीट पर उदय नारायण चौधरी पांच बार विधायक रह चुके हैं।
| क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| 1 | उदय नारायण चौधरी | जदयू | 44,126 |
| 2 | रौशन कुमार | राजद | 42,915 |
| 3 | सुजीत मांझी | कांग्रेस | 4478 |
