चंडीगढ़ में शनिवार को नशे के खिलाफ ‘वॉक फॉर ड्रग फ्री चंडीगढ़’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्कूली बच्चों से कहा कि नशे करने वाले और ड्रग्स को प्रमोट करने वाले सिंगर्स को अपना रोल मॉडल मत बनाओ। उन्होंने कहा कि अगर आपको रोल मॉडल बनना है तो मिल्खा सिंह और हरमनप्रीत सिंह को रोल मॉडल बनाओ।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैं चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ क्रांति देख सकता हूं… साथ ही, नशे को बढ़ावा देने वाले गाने गाने वाले सिंगर्स को अपना रोल मॉडल मत बनाओ। अगर आपको कोई रोल मॉडल चाहिए तो मिल्खा सिंह या हरमनप्रीत सिंह को अपना रोल मॉडल बनाइए… पंजाब के लोग सेना में भर्ती होने, कुश्ती, कबड्डी और भांगड़ा के लिए मशहूर हैं। लेकिन हमारी प्रसिद्धि फीकी पड़ गई है। अगर अंगूठी में लगा पत्थर फीका पड़ जाए तो अंगूठी की कीमत कम हो जाती है। अगर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ चमकेगा तो पूरा देश चमकेगा।”

बहुत सारे युवा नशे की ओर जा रहे हैं- नायब सैनी

इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी शिरकत की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “बहुत सारे युवा नशे की ओर जा रहे हैं, हमारे सामने सोशल मीडिया सहित कई चुनौतियां हैं। हमें पीएम मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इनसे दूर रहने की जरूरत है। इसीलिए यहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।”

Caste Census: तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख दिया सुझाव, पिछली सरकारों का जिक्र कर एक सवाल भी उठाया