उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ही अपने पति के उपर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का अारोप है कि शादी के करीब पांच महीने बाद उसका पति उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहने लगा। चुपके से अश्लील वीडिया बना उसे ब्लैकमेल करने लगा। काफी समय तक वह अपने पति के इस शर्मनाक हरकत को टालती रही। लेकिन जब उसका पति जिद पर अड़ गया तो वह अपने मायके चली आई। अब वह अपने ससुराल वापस नहीं जाना चाहती। पत्नी ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवायी, जिसके बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। इस पूरे मामले पर मेरठ देहात के एसपी राजेश कुमार कहते हैं कि, “आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने पति के उपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने बताया कि, “बीते 20 अप्रैल को मेरी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब सही रहा। फिर दहेज की मांग की जाने लगी। पति मारपीट करने लगे। वे पार्न एडिक्टेड थे। कोई काम नहीं करते थे। दिन भर घर में पार्न वीडियोज देखते रहते थे। इस दौरान एक बार मेरा भी अश्लील वीडियो बना लिया और इसके बाद दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहने लगे। कहते थे कि ऐसा नहीं करेगी तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। ब्लैकमेल से परेशान होकर मैंने ससुराल छोड़ दिया और अब मायके चली आई।”

मायके लौटने के बाद थाने पहुंच पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पत्नी ने कहा कि वह एक नई और खुशहाल जिंदगी बसाने ससुराल गई थी, लेकिन उसके पति ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया। हमेशा मोबाइल में अश्लील वीडियो देख संबंध बनाने को कहते थे। एक दिन उन्होंने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर दोस्तों के साथ गलत काम करने को कहने लगे। मना करने पर प्रताडि़त किया गया। अब वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है। इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।