Cloudburst in Pithoragarh: उत्तराखंड बारिश आफत बनकर बरस रही है। यहां पिथौरागढ़ में धारचूला शहर में बादल फटने की वजह से कम से कम 50 घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। शनिवार ( 10 सितंबर) को लगभग 1 बजे भारत-नेपाल सीमा के पास होने की सूचना मिली थी। पिथौरागढ़ पुलिस ने एक ट्वीट में एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि खोटीला गांव में करीब 50 घर जलमग्न हो गए हैं। वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि भयंकर पानी ने काली नदी पर कब्जा कर लिया। साथ ही पोस्ट में शेयर की गई क्लिप में नदी पूरे उफान में बहती दिखाई दे रही है।

पिथौरागढ़ के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एक महिला की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पानी कई घरों में घुस गया था। उत्तराखंड पुलिस की दमकल सेवा की तरफ से शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में एक घर नदी में गिरते हुए दिखाई दे रहा है। दमकल सेवा, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों को दी चेतावनी

पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में स्थानीय लोगों को नदी के करीब नहीं जाने के लिए चेतावनी दी और ये भी सुझाव दिया कि नदी पर बने पुलों से जाने से बचना चाहिए। पोस्ट में लिखा है। “नदी के खतरे के लेवल पर पहुंचाने के साथ सावधानी से काम करना बहुत जरूरी है।” दरअसल, उत्तराखंड का एक पहाड़ी राज्य है। जो अपने तीर्थ स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होते देखा जाता है, जो जलवायु परिवर्तन के बारे में सवाल और चिंता पैदा करता है।

कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बाढ़

बता दें कि कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कई राज्य के कुछ हिस्से बाढ़ से जूझ रहे हैं। हाल ही में बेंगलुरु से सामने आए वीडियो में सड़कों को पूरी तरह बाढ़ में डूबा देखा गया। यहां तक ​​​​कि मेट्रो शहरों की तुलना में भी बेंगलुरु प्रशासन पूरी तरह कमजोर दिखाई दिया।